रांची : भीड़ की हिंसा पर रिपोर्ट तैयार

Updated at : 26 Sep 2019 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : भीड़ की हिंसा पर रिपोर्ट तैयार

रांची : राज्य में बच्चा चोरी की अफवाह में मॉब लिचिंग की हुई घटना पर रोकथाम लगाने को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसआइबी ने रिपोर्ट तैयार की है. रिपोर्ट में एसआइबी ने लिखा है कि राज्य के विभिन्न जिलों में बच्चा चोरी की अफवाह में अनजान एवं विक्षिप्त को भीड़ द्वारा निशाना बनाया जा […]

विज्ञापन
रांची : राज्य में बच्चा चोरी की अफवाह में मॉब लिचिंग की हुई घटना पर रोकथाम लगाने को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसआइबी ने रिपोर्ट तैयार की है.
रिपोर्ट में एसआइबी ने लिखा है कि राज्य के विभिन्न जिलों में बच्चा चोरी की अफवाह में अनजान एवं विक्षिप्त को भीड़ द्वारा निशाना बनाया जा रहा है. विशेष कर मोहल्ले में अनजान व्यक्ति को देखकर सशंकित लोग पूरी जानकारी लिये बिना ही उसकी पिटाई कर दे रहे हैं.
जिसका शिकार फेरी वाले, भिखारी और विक्षिप्त लोग हो रहे हैं. हजारीबाग जिला के सिलवार चौक और इचाक थाना क्षेत्र के बड़की जलौंध गांव में, गुमला जिला के भरनो प्रखंड के बारदा गांव में, रामगढ़ जिला के पतरातू मार्ग में, गिरिडीह जिला के बनियाडीह में, जमशेदपुर जिला के सेलेनगोड़ा में, कोडरमा के सेलारी गांव में, चतरा जिला के लरंगा में, पलामू जिला के बढ़हवाखांड में भीड़ द्वारा पिटाई किये जाने की घटना हो चुकी है. रांची जिला के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार के दिन कचरा चुनने वाले दो युवकों को बच्चा चोरी की आशंका में पीटा गया था. एसआइबी ने जिला पुलिस को रिपोर्ट भेजकर सुझाव दिया है कि घटना को रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्रवाई करने की आवश्यकता है.
इसके अलावा अफवाह फैलानेवाले को चिह्नित कर उनके खिलाफ निगरानी रखने की जरूरत है. लोगों को मॉब लिंचिंग की घटना के दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया जाये. साथ ही लोगों को अफवाह से बचने और समाज में शांति बनाये रखने में सहयोग करने के लिए प्रचार- प्रचार करने का भी निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola