रांची : पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, नाली में हर दिन बह रहा हजारों गैलन पानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2019 9:51 AM
रांची : रातू रोड रिलायंस फ्रेश गली के समीप पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी है. इस कारण इस पाइप लाइन से प्रतिदिन हजारों गैलन पानी नाली में बह जा रहा है. पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण रातू रोड के कई मोहल्ले में पेयजल की आपूर्ति भी सही से नहीं हो रही है. स्थानीय […]
रांची : रातू रोड रिलायंस फ्रेश गली के समीप पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी है. इस कारण इस पाइप लाइन से प्रतिदिन हजारों गैलन पानी नाली में बह जा रहा है. पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण रातू रोड के कई मोहल्ले में पेयजल की आपूर्ति भी सही से नहीं हो रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन का पानी नाली से होकर बह रहा है, जबकि हमें पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है. हमने इस पाइप लाइन की मरम्मति की शिकायत कई बार नगर निगम से की, लेकिन नगर निगम द्वारा अब तक इसकी मरम्मत नहीं की गयी है.
दुर्गा पूजा तक जलापूर्ति बाधित कर पाइप न बिछायें
सचिव ने जेएनएनयूआरएम के अंतर्गत की जा रही रांची शहरी जलापूर्ति कार्यों की समीक्षा की. कहा कि 15 अक्तूबर तक क्लियर वाटर राइजिंग मेन का कार्य पूरा करने का प्रयास करें. उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान पेयजलापूर्ति बाधित नहीं करने के निर्देश दिये. कहा कि शट डाउन लेकर पाइप बिछाने का काम दुर्गापूजा के बाद ही किया जाये. उन्होंने एलएंडी को दो दिनों में शेष कार्यों का वर्क प्लान उपलब्ध कराने को कहा. बैठक में रांची नगर निगम के आयुक्त मनोज कुमार समेत शहरी जलापूर्ति कार्य से जुड़े सभी अभियंता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










