रांची : आज आंगनबाड़ी कर्मी फाड़ेंगी आदेश की प्रतियां
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Sep 2019 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : सात दिन में काम पर लौटने अन्यथा कार्रवाई झेलने की सरकार की घोषणा के बाद हड़ताल कर रही आंगनबाड़ी कर्मियों तथा संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को महापंचायत आयोजित कर कहा था कि अगर सरकार में हिम्मत है, तो उन्हें चयन मुक्त कर दे, लेकिन हड़ताल जारी रहेगी. अब झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स […]
विज्ञापन
रांची : सात दिन में काम पर लौटने अन्यथा कार्रवाई झेलने की सरकार की घोषणा के बाद हड़ताल कर रही आंगनबाड़ी कर्मियों तथा संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को महापंचायत आयोजित कर कहा था कि अगर सरकार में हिम्मत है, तो उन्हें चयन मुक्त कर दे, लेकिन हड़ताल जारी रहेगी.
अब झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन ने कहा है कि वह राजभवन के समक्ष धरना स्थल पर 24 सितंबर को सरकार के उपरोक्त अादेश की प्रतियां फाड़ेगी. वहीं 25 सितंबर को यूनियन की मांग व सरकार के रवैये पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा. ज्ञात हो कि मानदेय वृद्धि (सेविका को 1400 रुपये अतिरिक्त मानदेय के बजाय पांच हजार तथा सेविका व लघु आंगनबाड़ी सेविका को 700 रुपये के बजाय 2500 रुपये) सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी कर्मी 16 अगस्त से हड़ताल पर हैं, वहीं 15 सितंबर से 10 कर्मी भूख हड़ताल पर हैं.
इधर सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठी एक सेविका की हालत बिगड़ी, तो उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया. दरअसल भूख हड़ताल कर रही सेविकाअों की तबीयत रह-रह कर बिगड़ रही है. इन्हें देखने तथा अस्पताल पहुंचाने के लिए धरनास्थल पर 108 एंबुलेंस और स्वास्थ्य कर्मी 24 घंटे तैनात रह रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




