एचइसी में 350 क्वार्टर खाली शुरू होगी आवंटन की प्रक्रिया

Updated at : 23 Sep 2019 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
एचइसी में 350 क्वार्टर खाली शुरू होगी आवंटन की प्रक्रिया

रांची : एचइसी प्रबंधन जल्द ही स्थायी, सप्लाई और तकनीकी कामगारों के लिए क्वार्टर आवंटन की प्रक्रिया शुरू करेगा. प्रबंधन ने आवासीय परिसर में खाली क्वार्टरों का सर्वे कराया है, जिसमें 350 क्वार्टर खाली मिले हैं. डी टाइप के करीब 70 क्वार्टर हैं, लेकिन इन्हें कोई लेना नहीं चाहता है. वहीं, एसटी एवं डीटी के […]

विज्ञापन
रांची : एचइसी प्रबंधन जल्द ही स्थायी, सप्लाई और तकनीकी कामगारों के लिए क्वार्टर आवंटन की प्रक्रिया शुरू करेगा. प्रबंधन ने आवासीय परिसर में खाली क्वार्टरों का सर्वे कराया है, जिसमें 350 क्वार्टर खाली मिले हैं.
डी टाइप के करीब 70 क्वार्टर हैं, लेकिन इन्हें कोई लेना नहीं चाहता है. वहीं, एसटी एवं डीटी के खाली क्वार्टरों में पानी की समस्या है. इसलिए इन्हें भी कोई कर्मचारी लेना नहीं चाहता है.
एचइसी के अधिकारी ने बताया कि क्वार्टर आवंटन कराने के लिए 250 आवेदन आये हैं, जिसमें कामगारों एवं अधिकारी दोनों शामिल हैं.
तीसरे फेज में ज्वाइन करनेवाले नवनियुक्त तकनीकी कामगारों ने क्वार्टर आवंटन के लिए प्रबंधन को आवेदन दिया है. क्योंकि वे वर्तमान में एक रूम किराये लेकर बिना परिवार के रह रहे हैं. वहीं, प्रबंधन ने आवासों की मरम्मत के लिए 50 लाख रुपये आवंटित करने की बात कही थी. लेकिन, किन्हीं कारणों से अब तक राशि का आवंटन नहीं हुआ है. इस वजह से आवासों की मरम्मत शुरू नहीं हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola