रांची : हवाला के खेल में दो और गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Sep 2019 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड के रास्ते कोलकाता तक बस से हवाला के खेल में दुमका पुलिस की कार्रवाई जारी है. इस मामले में बुधवार को पुलिस ने झारखंड की सीमा से सटे बिहार के जमुई जिले से घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. दोनों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. हालांकि दोनों […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड के रास्ते कोलकाता तक बस से हवाला के खेल में दुमका पुलिस की कार्रवाई जारी है. इस मामले में बुधवार को पुलिस ने झारखंड की सीमा से सटे बिहार के जमुई जिले से घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
दोनों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. हालांकि दोनों के नाम का खुलासा पुलिस अभी नहीं कर रही है. गिरफ्तारी की पुष्टि एक पुलिस अधिकारी ने की है. अन्य आठ अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस बिहार के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
इससे पूर्व पुलिस चार अपराधियों को गिरफ्तार कर 16 सितंबर को जेल भेज चुकी है. इनमें घटना का मास्टरमाइंड मुंगेर के गंगटी थाना क्षेत्र के मिलकी निवासी प्रशांत कुमार उर्फ प्रशांत सिंह, जमुई नगर थाना क्षेत्र निवासी बंटी उर्फ सौरभ सिंह, बांका के जगतपुर निवासी रौशन सिंह और बस का चालक हंसडीहा (दुमका) निवासी लक्ष्मण महतो उर्फ चंदन है. घटना में कुल 14 अपराधियों के शामिल होने की बात अब तक सामने आयी है. अब तक छह अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है. जबकि आठ को गिरफ्तार किया जाना बाकी है.
क्या है मामला: बता दें कि 27 अगस्त 2019 को भागलपुर से कोलकाता जा रही पगला बाबा कृष्णा रजत बस में दुमका जिले के मसानजोड़ ओपी क्षेत्र के बानंगल मोड़ के समीप लूटपाट की गयी थी.
इसमें हवाला के जरिये कोलकाता से ले जाये जा रहे स्वर्ण व्यवसायी के एक करोड़ से ज्यादा रुपये के अलावा बस के अन्य यात्रियों से करीब ढ़ाई लाख रुपये की लूट की गयी थी. मामले में बस के चालक लक्ष्मण महतो के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. लेकिन इसमें स्वर्ण व्यवसायी के लूटे गये एक करोड़ रुपये का जिक्र नहीं किया गया था. चार अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद हवाला का खुलासा हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




