रांची : जोनल कोऑर्डिनेटर व प्रभारी पर बड़ी जिम्मेवारी : डॉ उरांव
Updated at : 19 Sep 2019 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जोनल को-ऑर्डिनेटर व प्रभारी के ऊपर बड़ी जिम्मेवारी है. लोकसभा चुनाव में आपने जिस समर्पण के साथ काम किया था, अब उससे दोगुनी मेहनत एवं समर्पण के साथ संगठन के लिए काम करना होगा. डॉ उरांव बुधवार को कांग्रेस भवन में […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जोनल को-ऑर्डिनेटर व प्रभारी के ऊपर बड़ी जिम्मेवारी है.
लोकसभा चुनाव में आपने जिस समर्पण के साथ काम किया था, अब उससे दोगुनी मेहनत एवं समर्पण के साथ संगठन के लिए काम करना होगा. डॉ उरांव बुधवार को कांग्रेस भवन में विधानसभा प्रभारी व को-ऑर्डिनेटर की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव तक प्रभारी को जिम्मेवारी से अलग नहीं किया जायेगा.
यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिस-जिस जगह पर लोग बूथ पर नहीं बैठे थे, उन जगहों पर बूथ कमेटी की समीक्षा कर नयी बूथ कमेटी बनायें. कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कुछ दिन बचे हैं. झारखंड में गठबंधन का अंतिम निर्णय कांग्रेस आलाकमान के द्वारा लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




