विधानसभा चुनाव : जदयू को मिला ट्रैक्टर चलाता किसान और लोजपा को त्रिकोण चुनाव चिह्न
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने गैर मान्यता प्राप्त दलों को चुनाव चिह्न आवंटित किया है. जदयू को ट्रैक्टर चलाता किसान और लोजपा को त्रिकोण चुनाव चिह्न के रूप में दिया गया है. इसी चुनाव चिह्न पर जदयू और लोजपा राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने गैर मान्यता प्राप्त दलों को चुनाव चिह्न आवंटित किया है. जदयू को ट्रैक्टर चलाता किसान और लोजपा को त्रिकोण चुनाव चिह्न के रूप में दिया गया है.
इसी चुनाव चिह्न पर जदयू और लोजपा राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ सकेंगे. गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के आवेदन के आधार पर हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और झारखंड में होने वाले चुनाव के लिए आयोग ने उनको चुनाव चिह्न आवंटित किया है. जदयू को महाराष्ट्र विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए डीजल पंप चुनाव चिह्न दिया गया है. वहीं, लोजपा महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर त्रिकोण चुनाव चिह्न पर ही चुनाव लड़ सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










