बीसीसीएल उत्पादन लक्ष्य से पीछे, सीसीएल-इसीएल आगे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड में कोयला खनन करने वाली तीन कोल कंपनियों में सीसीएल और इसीएल लक्ष्य से अधिक उत्पादन कर रही है. वहीं, बीसीसीएल, धनबाद लक्ष्य से पीछे है. बीसीसीएल ने अप्रैल से अगस्त माह तक 9.95 मिलियन टन उत्पादन किया है. बीते साल इस अवधि तक कंपनी ने 12.21 मिलियन टन कोयले का उत्पादन […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड में कोयला खनन करने वाली तीन कोल कंपनियों में सीसीएल और इसीएल लक्ष्य से अधिक उत्पादन कर रही है. वहीं, बीसीसीएल, धनबाद लक्ष्य से पीछे है. बीसीसीएल ने अप्रैल से अगस्त माह तक 9.95 मिलियन टन उत्पादन किया है. बीते साल इस अवधि तक कंपनी ने 12.21 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया था. सीसीएल ने पिछले साल करीब 18.84 मिलियन टन कोयला का उत्पादन किया था. इसकी तुलना में कंपनी ने इस साल 19.41 मिलियन टन उत्पादन किया है. पिछले साल की तुलना में करीब चार फीसदी का ग्रोथ है.
सीसीएल ने अगस्त माह में पिछले साल करीब 3.70 मिलियन टन कोयला का उत्पादन किया था. इस साल अगस्त माह में 3.97 मिलियन टन कोयला का उत्पादन किया है. बीसीसीएल ने बीते साल अगस्त माह में 2.21 मिलियन टन कोयला का उत्पादन किया था. इस साल कंपनी ने अगस्त माह में करीब 1.61 मिलियन टन कोयला का उत्पादन किया है. यह बीते साल की तुलना में करीब 18 फीसदी की कमी है.
कोल इंडिया लक्ष्य से पीछे
कोल इंडिया ने अगस्त तक पिछले साल की तुलना में करीब दो फीसदी कम उत्पादन किया है. बीते साल कोल इंडिया का उत्पादन अगस्त माह तक 216 मिलियन टन था. इस साल अगस्त माह तक करीब 210 मिलियन टन ही उत्पादन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










