दिल्ली से रांची तक पुरस्कृत किये जायेंगे झारखंड के शिक्षक
Updated at : 05 Sep 2019 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : शिक्षक दिवस पर राज्य के शिक्षक दिल्ली से रांची तक पुरस्कृत किये जायेंगे. राज्य के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलेगा.ओड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर की शिक्षिका संध्या प्रधान व जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार (सीबीएसइ कोटि) के भूगोल के शिक्षक सच्चिदानंद सिन्हा को दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया जायेगा. स्कूली शिक्षा […]
विज्ञापन
रांची : शिक्षक दिवस पर राज्य के शिक्षक दिल्ली से रांची तक पुरस्कृत किये जायेंगे. राज्य के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलेगा.ओड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर की शिक्षिका संध्या प्रधान व जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार (सीबीएसइ कोटि) के भूगोल के शिक्षक सच्चिदानंद सिन्हा को दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया जायेगा.
स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा राज्य के तीन शिक्षकों के नामों की अनुशंसा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए की गयी थी. इसमें केंद्र स्तर पर एक शिक्षक संध्या रानी का चयन किया गया. जिन दो शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नहीं हो सका, उन्हें राज्य सरकार द्वारा राज्यस्तरीय राजकीय शिक्षक पुरस्कार दिया जायेगा. राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह गुरुवार को 11 बजे से जैक सभागार में होगा.
इसमें मध्य विद्यालय द्वारी गिद्धौर चतरा के मनोज कुमार चौबे व मध्य विद्यालय विवेकानंद देवघर की श्वेता शर्मा का चयन किया गया है. कार्यक्रम में वर्ष 2015-16 में कक्षा एक से आठ तक की किताब लिखने में सहयोग करनेवाले 155 शिक्षकों को भी पुरस्कृत किया जायेगा. राज्य के छह शिक्षकों को जिलास्तरीय शिक्षक पुरस्कार मिलेगा. समारोह में उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा के छात्र सूरज कुमार को नये आइडिया के लिए पुरस्कृत किया जायेगा.
रांची : वित्त रहित संस्थान के शिक्षक नहीं मनायेंगे शिक्षक दिवस
रांची : 1200 वित्त रहित इंटर कॉलेज, हाइस्कूल, मदरसा और संस्कृत स्कूल के शिक्षक, शिक्षक दिवस नहीं मनायेंगे़ वे मांगों को लेकर आमरण-अनशन करेंगे. मोर्चा के रघुनाथ सिंह ने बताया कि मोरहाबादी स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष शिक्षक अनशन करेंगे. पांच व छह को पलामू प्रमंडल के शिक्षक अनशन में शामिल होंगे.
सात व आठ को उत्तरी छोटानागपुर, नौ व दस को दक्षिणी छोटानागपुर एवं 11 व 12 सितंबर को कोल्हान एवं दुमका प्रमंडल के शिक्षक अनशन में शामिल होंगे. मोर्चा की मांगों में वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करना, मान्यता प्राप्त स्कूल-कॉलेजों को घाटानुदान देना, अनुदान की राशि सीधे शिक्षकों के बैंक खाते में भेजने आदि शामिल है.
पुरस्कृत होने वाले शिक्षक
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
संध्या रानी ओड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर
सच्चिदानंद सिन्हा जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार
राजकीय शिक्षक पुरस्कार
मनोज कुमार चौबे मध्य विद्यालय द्वारी गिद्धौर चतरा
श्वेता शर्मा मध्य विद्यालय विवेकानंद देवघर
जिला स्तरीय पुरस्कार
संजय कुमार राजेंद्र उवि जारंगडीह बोकारो
शिल्पा गुप्ता मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उवि चाईबासा
नंददेव राम उत्क्रमित मध्य विद्यालय होरीलौंग लातेहार
शिप्रा टीडब्ल्यू यु उच्च विद्यालय कदमा जमशेदपुर
प्रवीण कुमार सिन्हा मध्य विद्यालय असुरबांध गिरिडीह
ममता कुमारी उत्क्रमित बालिका मध्य विद्यालय टंडवा गढ़वा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




