इटकी सब स्टेशन पर वज्रपात ट्रांसफॉर्मर व उपकरण क्षतिग्रस्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

इटकी : इटकी सब स्टेशन में रविवार की देर रात वज्रपात से 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर, एसी बैटरी व 11 हजार वोल्ट के पैनल बोर्ड सहित कई उपकरण क्षतिग्रस्त हो गये. घटना में ड्यूटी पर तैनात विभाग के तीन कर्मचारी भी बाल-बाल बचे. वहीं घटना से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप पड़ गयी. विभाग द्वारा […]
विज्ञापन
इटकी : इटकी सब स्टेशन में रविवार की देर रात वज्रपात से 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर, एसी बैटरी व 11 हजार वोल्ट के पैनल बोर्ड सहित कई उपकरण क्षतिग्रस्त हो गये. घटना में ड्यूटी पर तैनात विभाग के तीन कर्मचारी भी बाल-बाल बचे. वहीं घटना से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप पड़ गयी. विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर को बदलने व सब स्टेशन को चालू करने का प्रयास युद्ध स्तर पर शुरू किया गया.
घटना की सूचना पर विभाग के कार्यपालक अभियंता महादेव मुर्मू भी सब स्टेशन पहुंचे. सब स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात निरंजन कुमार, बाल किशन उरांव व सुखनाथ सिंह ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ. इससे एसी बैटरी व पैनल बोर्ड से चिंगारी निकलने लगी. कमरा धुएं से भर गया. बिजली भी गुल हो गयी.
अफरातफरी की स्थिति में अग्निशमन यंत्र से चिंगारी पर काबू पाया गया. जांच के दौरान सब स्टेशन के लिए लगा 23 केवीए का मुख्य ट्रांसफॉर्मर जला पाया गया. सूचना पर एमआरटी शाखा के कर्मचारी पहुंचे. अभियंताओं के दल भी सब स्टेशन पहुंच कर मरम्मत कार्य शुरू किया. सब स्टेशन के कर्मचारियों का कहना था कि यहां तड़ित चालक नहीं लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










