सिल्ली : हिंडाल्को प्लांट खुलने के आसार बढ़े
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Sep 2019 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

सिल्ली : मुरी स्थित बंद पड़ा हिंडाल्को अल्युमिनियम कारखाना कभी भी चालू हो सकता है. कंपनी प्रबंधन की ओर से इसे चालू किये जाने संबंधी सारी तैयारी की जानकारी सरकार को दे दी गयी है. अब प्रबंधन को सिर्फ सरकार की ओर से सीटीअो (कंसेंट टू अॉपरेट) दिये जाने का इंतजार है. ज्ञात हो कि […]
विज्ञापन
सिल्ली : मुरी स्थित बंद पड़ा हिंडाल्को अल्युमिनियम कारखाना कभी भी चालू हो सकता है. कंपनी प्रबंधन की ओर से इसे चालू किये जाने संबंधी सारी तैयारी की जानकारी सरकार को दे दी गयी है. अब प्रबंधन को सिर्फ सरकार की ओर से सीटीअो (कंसेंट टू अॉपरेट) दिये जाने का इंतजार है. ज्ञात हो कि नौ अप्रैल को हिंडाल्को के रेड मड पौंड के धंसने की घटना के बाद सरकार ने तत्काल प्रभाव से इस कारखाने का सीटीअो रद्द कर इसे बंद करने का आदेश दिया था.
कंपनी के सीनियर मैनेजर सैबल सरकार ने बताया कि कंपनी ने घटना के बाद से सरकार के निर्देश के मुताबिक सारी तैयारी कर सरकार को जानकारी दे दी है. अब हम सरकार की ओर से इसकी समीक्षा कर सीटीओ दिये जाने का इंतजार कर रहे हैं. प्लांट का आवश्यक मेंटेनेंस कर लिया गया है. यह कभी भी खोले जा सकने के लिए पूरी तरह तैयार है.
रेड मड पौंड धंसने की घटना के बाद सरकार ने सीटीअो रद्द कर प्लांट बंद करने का दिया था आदेश
प्लांट को सरकार जल्द खोलने का कर रही है प्रयास : सांसद
हिंडाल्को के मामले में सांसद संजय सेठ ने बताया कि मामले को देख रहीं कमिश्नर ने हिंडाल्को की ताजा स्थिति की रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है. हमारी भी इस मामले में लगातार बात हो रही है. मुरी का कारखाना राज्य की आर्थिक धुरी है. सरकार इसे जल्द से जल्द चालू करने के प्रयास में है. जल्द ही अच्छे परिणाम आयेंगे.
क्या है कमिश्नर की जांच रिपोर्ट
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की आयुक्त शुभ्रा वर्मा की अध्यक्षता में हिंडाल्को के हादसे की जांच कमेटी गठित की गयी थी. आयुक्त ने अपनी रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी है. उन्होंने रिपोर्ट में लिखा है कि हादसे के अबतक के अनुसंधान में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई है. रेड मड पौंड हादसे के मलबे में किसी के दबे या किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है.
उन्होंने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि हादसे के बाद आसपास के गांवों में पांच जगह पर जल के नमूने जांच के लिए संग्रह किये गये थे. जांच के बाद इसे सुरक्षित बताया गया है. गांवों में शुद्ध पेयजल के लिए पेयजल विभाग ने सुविधा उपलब्ध करायी है.
उन्होंने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि भू-स्खलन के कारण 44 रैयतों के 17.9 एकड़ भूमि प्रभावित होने की सूचना दी गयी है. हालांकि केवल 26 रैयत सामने आये हैं. जिन्हें मुआवजा देने की प्रक्रिया उपायुक्त रांची के माध्यम से आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा जायेगा. 225 मरीजों की जांच की गयी थी. जांच रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की गंभीर समस्या सामने नहीं अायी है. आयुक्त ने लिखा है कि कारखाना के संबंध में सभी विभागों को अलर्ट में रहना चाहिए. समय-समय पर संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण करते रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




