24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

चुनावी आगाज करने सात को रांची आयेंगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

रांची : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सात सितंबर को रांची आयेंगे़ वह राजधानी के कार्निवल हॉल में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे़ प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने बताया कि श्री कुमार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे़ श्री मुर्मू ने बताया कि कार्यक्रम में नीतीश के अलावे […]

रांची : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सात सितंबर को रांची आयेंगे़ वह राजधानी के कार्निवल हॉल में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे़ प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने बताया कि श्री कुमार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे़

श्री मुर्मू ने बताया कि कार्यक्रम में नीतीश के अलावे राज्यसभा में पार्टी के नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह, लोकसभा में पार्टी के नेता व राष्ट्रीय महासचिव ललन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, बिहार सरकार में मंत्री संजय झा, रामसेवक सिंह के साथ प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह शिरकत करेंगे़ श्री मुरमू ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर पार्टी पूरे प्रदेश में अभियान चला रही है़ उल्लेखनीय है कि 25 अगस्त को श्री कुमार लोहरदगा आनेवाले थे, लेकिन अरुण जेटली के निधन के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें