रांची : उषा मार्टिन ने 10 किसानों को मछली पालन से जोड़ा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Aug 2019 6:20 AM

विज्ञापन

रांची : उषा मार्टिन के कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के तहत कारखाने के इर्द-गिर्द के गांवों के दस किसानों को मछली पालन से जोड़ा गया है. झारखंड सरकार के मत्स्य विभाग के सौजन्य से इन सभी किसानों को पहले चरण में मत्स्य पालन का प्रशिक्षण दिलवाया गया. इसके बाद कारखाने में बीएयू के विशेषज्ञों ने प्रगतिशील […]

विज्ञापन
रांची : उषा मार्टिन के कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के तहत कारखाने के इर्द-गिर्द के गांवों के दस किसानों को मछली पालन से जोड़ा गया है. झारखंड सरकार के मत्स्य विभाग के सौजन्य से इन सभी किसानों को पहले चरण में मत्स्य पालन का प्रशिक्षण दिलवाया गया.
इसके बाद कारखाने में बीएयू के विशेषज्ञों ने प्रगतिशील किसानों को मछलीपालन में बरती जानेवाली बारीकियों के बारे में बताया. इसके बाद किसानों को मछलीपालन के लिए जीरा, मछली पकड़ने का जाल तथा खाने की सामग्री मुहैया करायी गयी है. लाभ लेनेवालों में सिलवई पंचायत के सकुल महतो, सोहदर मुंडा, जगरनाथ मुंडा, पचो देवी, भांकुतला देवी, संजू देवी तथा मासु पंचायत के सूरज महतो तथा अमित महतो प्रमुख हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola