रांची : सोनिया गांधी से मिले प्रदेश के कांग्रेस नेता

Updated at : 24 Aug 2019 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सोनिया गांधी से मिले प्रदेश के कांग्रेस नेता

रांची : कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लॉबिंग तेज हुई है़ प्रदेश कांग्रेस के आला नेताओं ने शुक्रवार की शाम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की़ श्रीमती गांधी से मिल कर प्रदेश के नेताओं ने राज्य के राजनीतिक हालात की जानकारी दी़ संगठन में चल रहे गतिरोध को दूर करने का आग्रह किया़ […]

विज्ञापन
रांची : कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लॉबिंग तेज हुई है़ प्रदेश कांग्रेस के आला नेताओं ने शुक्रवार की शाम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की़ श्रीमती गांधी से मिल कर प्रदेश के नेताओं ने राज्य के राजनीतिक हालात की जानकारी दी़ संगठन में चल रहे गतिरोध को दूर करने का आग्रह किया़
नेताओं ने श्रीमती गांधी से कहा कि प्रदेश में लीडर दें, आने वाले विधानसभा में पार्टी बेहतर करेगी़ नेताओं ने श्रीमती गांधी को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में कांग्रेस के नेता पूरी एकजुटता के साथ काम करेंगे़ किसी तरह का मनमुटाव संगठन के अंदर नहीं है़ं
कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश के नेताओं से कहा कि वह जल्द ही संगठन का मामला सुलझा लेंगी़ इधर पार्टी सूत्रोें से मिली जानकारी के अनुसार आला कमान एक-दो दिनों के अंदर प्रदेश अध्यक्ष काे लेकर फैसला ले लेगा़ प्रदेश के नेता प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, सह-प्रभारी उमंग सिंघार के साथ श्रीमती गांधी से मिलने पहुंचे थे़
प्रतिनिधिमंडल में विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, सांसद गीता कोड़ा, धीरज साहू, विधायक सुखदेव भगत, सुबोधकांत सहाय, प्रदीप बलमुचु, रामेश्वर उरांव, फुरकान अंसारी, ददई दुबे, डॉ सरफराज अहमद, केएन त्रिपाठी और गीताश्री उरांव शामिल थे.
मुलाकात के बाबत पूर्व विधायक केएन त्रिपाठी ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी से नेताओं ने मिल कर अपनी भावना से अवगत कराने का फैसला किया़ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूरी गंभीरता से हमारी बातें सुनी़ं आने वाले समय कांग्रेस बेहतर परिणाम देगा़ हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष को संगठन मजबूत करने और चुनाव को लेकर आश्वस्त किया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola