कर्रा : दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
Updated at : 17 Aug 2019 9:39 AM (IST)
विज्ञापन

कर्रा : थाना क्षेत्र के कांटी महुआ टोली मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रिम्स रेफर किया गया है. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. शव कर्रा थाना लाया […]
विज्ञापन
कर्रा : थाना क्षेत्र के कांटी महुआ टोली मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रिम्स रेफर किया गया है. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. शव कर्रा थाना लाया गया है. शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए खूंटी भेजा जायेगा. घायलों में नामकोम थाना क्षेत्र निवासी अंकित कुजूर, कर्रा क्षेत्र के सोटया गांव निवासी भागों धान व चांदनी तिर्की शामिल हैं. सभी घायलों को पहले सीएचसी कर्रा लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ एम जमाल ने अंकित कुजूर को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




