झारखंड पार्टी में दरार, एनई के बेटे रिलन ने बनायी अपनी झापा

Updated at : 13 Aug 2019 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड पार्टी में दरार, एनई के बेटे रिलन ने बनायी अपनी झापा

रांची : झारखंड पार्टी में दरार आ गयी है़ सोमवार को स्व एनई होरो के बेटे रिलन होरो ने पांच व छह अगस्त काे हुए विशेष अधिवेशन के आधार पर एनोस एक्का की अध्यक्षता की झारखंड पार्टी से इतर झारखंड पार्टी की नयी कार्यकारिणी समिति की घोषणा की. गोस्सनर कंपाउंड स्थित रिलन होरो के आवासीय […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड पार्टी में दरार आ गयी है़ सोमवार को स्व एनई होरो के बेटे रिलन होरो ने पांच व छह अगस्त काे हुए विशेष अधिवेशन के आधार पर एनोस एक्का की अध्यक्षता की झारखंड पार्टी से इतर झारखंड पार्टी की नयी कार्यकारिणी समिति की घोषणा की. गोस्सनर कंपाउंड स्थित रिलन होरो के आवासीय कार्यालय में इसके महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता मोनरेन तोपनो ने कहा कि लोग एनोस एक्का मुक्त झारखंड पार्टी चाहते है़ं

एनोस जेल में हैं और इससे पार्टी भी नेतृत्वविहीन थी. झारखंड पार्टी में विशेष अधिवेशन बुलाने का प्रावधान है, जिसके आधार पर पांच व छह अगस्त को विशेष अधिवेशन बुलाया गया.
उधर, झापा (एनोस एक्का) के केंद्रीय महासचिव अशोक कुमार भगत ने कहा है कि मनोनीत कार्यकारी अध्यक्ष रिलन होरो द्वारा घोषित केंद्रीय समिति और विशेष अधिवेशन पार्टी संविधान के विपरीत है़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष को संविधान के अनुसार, केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के दो तिहाई सदस्यों द्वारा लाये अविश्वास प्रस्ताव को केंद्रीय महासभा में पारित कर ही हटाया जा सकता है़
कार्यकारी अध्यक्ष रिलन होरो ने स्वत: केंद्रीय कार्यकारिणी समिति को भंग कर दिया, जो गैर संवैधानिक है़ लोकसभा चुनाव के बाद एनोस एक्का ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तीन जुलाई को ही रिलन होरो, अजय टोपनो व सोमा मुंडा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था़
ये हैं झारखंड पार्टी (रिलन होरो) की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य : रिलन होरो के आवासीय कार्यालय में हुए संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का नाम जारी किया गया़
इसमें रिलन होरो अध्यक्ष, अजय टोपनो, जावेद पाशा, रूबेन डांग, मतियस जोजो व अनिस्का पॉल डांग को उपाध्यक्ष, सोमा मुंडा को प्रधान महासचिव, मोनरेन तोपनो को महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता, निकोदिम लकड़ा को महासचिव सह प्रवक्ता, विजय आइंद को कोषाध्यक्ष, ब्रदी साहू को उप कोषाध्यक्ष, राजेंद्र लुगुन, कुलन पतरस आइंद, संजय कुजूर व परमेश्वर महतो को सचिव और अब्राहम हस्सा, डॉ जॉन कंडुलना, सुमंजन तिड़ू व संजीव मनोहर खलखो को संयुक्त सचिव बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola