26 लाख बहनों ने ली शपथ - स्वच्छ समृद्ध झारखंड का सपना करेंगे पूरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2019 2:34 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर नये झारखंड के निर्माण में सखी मंडल की बहनों की भूमिका महत्वपूर्ण है. बहनों ने जल शक्ति अभियान को सफल बनाने में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. पर्यावण संरक्षण सह जल संवर्धन के क्षेत्र में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किये. उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रक्षाबंधन के […]
विज्ञापन
रांची : निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर नये झारखंड के निर्माण में सखी मंडल की बहनों की भूमिका महत्वपूर्ण है. बहनों ने जल शक्ति अभियान को सफल बनाने में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. पर्यावण संरक्षण सह जल संवर्धन के क्षेत्र में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किये. उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रक्षाबंधन के मौके पर सखी मंडल की बहनों को भेजे पत्र में कहा. जेएसएलपीएस द्वारा सभी गांवों में सखी मंडलों की बैठक आयोजित की गयी.
इसमें ग्राम संगठन के अध्यक्ष और सचिव ने सीएम का संदेश पढ़ा. 26 लाख बहनों ने संदेश पढ़ संकल्प लिया कि अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा कर एक स्वच्छ, समृद्ध एवं विकसित झारखंड का सपना साकार करेंगे.मुख्यमंत्री के संदेश को दो लाख पांच हजार सखी मंडलों की 26 लाख बहनों को रविवार को सुनाया गया.
चुनौती वाले क्षेत्रों में मिली है सफलता
मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य को खुले में शौच से मुक्त बनाने में सखी मंडल की बहनों का अहम योगदान रहा है. सखी मंडल की बहनों ने रानी मिस्त्री का जो उदाहरण सामने रखा है, वह पूरे देश में अनुकरणीय रहा है. राज्य में पर्यावरण संरक्षण सह जल संवर्धन, कुपोषण, बेरोजगारी, बाल विवाह, सामाजिक जागरूकता एक बड़ी चुनौती थी. पिछले साढ़े चार साल में सखी मंडल की बहनों के प्रतिबद्धता के साथ किये गये प्रयास से सभी क्षेत्रों में काफी प्रगति हुई है.
आग्रह : पौधरोपण करें और जल संरक्षण पर दे जोर
संदेश में मुख्यमंत्री ने सखी मंडलों से आग्रह किया कि अपने गांव में अधिक से अधिक पौधरोपण करें. जल संरक्षण सुनिश्चित करने में महती भूमिका निभाएं. वर्तमान में जल संचय झारखंड के साथ पूरे देश में एक ज्वलंत मुद्दा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किया गया जल शक्ति अभियान इस दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है. इस अभियान को सफल बनाने में सबका सहयोग अपेक्षित है.
संदेश का एजेंडा
सीएम के संदेश कार्यक्रम में कई एजेंडा तय किये गये थे. इनमें स्वास्थ्य व जेंडर को लेकर शपथ, गांव में छूटे हुए गरीब परिवार को सखी मंडल में शामिल करने, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, जल शक्ति अभियान के महत्व पर चर्चा करना शामिल था.
मुख्यमंत्री ने की तारीफ
झारखंड के निर्माण में सखी मंडल की बहनों की अहम भूमिका
पर्यावरण संरक्षण, कुपोषण, बेरोजगारी, बाल विवाह, सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य किया
मुख्यमंत्री की अपील
अपने गांव में अधिक से अधिक पौधरोपण करें जल संरक्षण सुनिश्चित करने में महती भूमिका निभाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




