रांची : महिलाओं की जीत के लिए काम करने की जरूरत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारियों, जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षों एवं विधानसभा प्रभारियों की बैठक कांग्रेस भवन में अध्यक्ष गुंजन सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुष्मिता देव झारखंड आने वाली हैं. ऐसे में उनके स्वागत की तैयारी […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारियों, जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षों एवं विधानसभा प्रभारियों की बैठक कांग्रेस भवन में अध्यक्ष गुंजन सिंह की अध्यक्षता में हुई.
इसमें प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुष्मिता देव झारखंड आने वाली हैं. ऐसे में उनके स्वागत की तैयारी की जाये. उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस की अधिक से अधिक भागीदारी हो तथा अधिक से अधिक महिलाओं को विजय हासिल हो, इस दिशा पर काम करने की जरूरत है.
उन्होंने 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 75 वीं जयंती समारोह मनाने के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया. यह भी कहा कि 22 अगस्त को दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों के साथ जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी भाग लेंगी.
बैठक में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सीता राणा, नीलम सहाय, गौरी मल्लिक, सीमा सीता एक्का, पार्वती सिंह, संगीता टोप्पो, अनिता सिन्हा, अरुणा मुखी, बेबी देवी, उषा सिंह, जयरानी पाड़ैया, चंपा कुमार, अनिता, सीमा खलखो, कृडेक, बेला देवी, अंजनी तिग्गा सहित अन्य उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










