डॉ अजय के इस्तीफा पत्र से कांग्रेस की कलई खुली : भाजपा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि डॉ अजय कुमार के इस्तीफा पत्र ने प्रदेश कांग्रेस की कलई खोल कर रख दी है. उन्होंने कहा भाजपा शुरू से ही कांग्रेस में मौजूद भाई-भतीजावाद और वंशवाद की राजनीति का जिक्र करती आयी है, उनके पत्र ने इस बात पर मुहर लगा दी […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि डॉ अजय कुमार के इस्तीफा पत्र ने प्रदेश कांग्रेस की कलई खोल कर रख दी है. उन्होंने कहा भाजपा शुरू से ही कांग्रेस में मौजूद भाई-भतीजावाद और वंशवाद की राजनीति का जिक्र करती आयी है, उनके पत्र ने इस बात पर मुहर लगा दी है.
अजय ने कांग्रेस के सभी वरीय नेताओं पर अपने पुत्र-पुत्रियों को टिकट दिलाने के लिए दबाव डालने की बात कही है. इससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस में आम कार्यकर्ता और पार्टी के झंडे ढोनेवालों की कोई पूछ नहीं है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार झारखंड मुक्ति मोर्चा में सोरेन परिवार का एकाधिकार है, वैसे ही कांग्रेस में बड़े नेताओं और उनके पुत्र-पुत्रियों का राजपाट चलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










