रांची : मुख्यमंत्री कैंटीन योजना के लिए रूपये 11.03 करोड़ स्वीकृत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Aug 2019 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची जिले में मुखयमंत्री दाल-भात योजना के बदले अब मुख्यमंत्री कैंटीन योजना संचालित होनी है. यह काम निजी क्षेत्र के टचस्टोन फाउंडेशन को दिया गया है. इधर खाद्य आपूर्ति विभाग ने फाउंडेशन को 11.03 करोड़ रु उपलब्ध कराने स्वीकृति संबंधी संकल्प जारी कर दिया है. इससे एक बेस किचेन सहित 18 भोजन वितरण […]
विज्ञापन
रांची : रांची जिले में मुखयमंत्री दाल-भात योजना के बदले अब मुख्यमंत्री कैंटीन योजना संचालित होनी है. यह काम निजी क्षेत्र के टचस्टोन फाउंडेशन को दिया गया है. इधर खाद्य आपूर्ति विभाग ने फाउंडेशन को 11.03 करोड़ रु उपलब्ध कराने स्वीकृति संबंधी संकल्प जारी कर दिया है. इससे एक बेस किचेन सहित 18 भोजन वितरण केंद्र का निर्माण होगा.
फाउंडेशन को डीपीआर, ड्राइंग व डिजाइन तथा प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंसी सेवा उपलब्ध कराने सहित सेंट्रलाइज्ड किचेन (रसोईघर) के संचालन तथा वाहन वितरण केंद्र के माध्यम से लाभुकों को भोजन उपलब्ध कराने का भी काम करना है. इसके लिए सरकार व फाउंडेशन के बीच तीन वर्षों का करार होना है. नयी व्यवस्था से गरीबों को बढ़िया व स्वच्छ भोजन उपलब्ध होगा.
पहले दोपहर के भोजन के लिए एक व्यक्ति को पांच रुपये देने होते थे. अब बढ़िया खाना के लिए उसे 10 रुपये देने होंगे. एक लाभुक के भोजन पर कुल 20 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) का खर्च आयेगा. लाभुक को 10 रुपये देना होगा. वहीं सरकार 10 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) का भुगतान फाउंडेशन को अनुदान के तौर पर करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




