Ranchi : सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए मुनचुन राय

रांची : पूर्व आजसू नेता मुनचुन राय सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को भाजपा में शामिल हो गये. झारखंड के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने उन्हें विधिवत रूप से भाजपा में शामिल कराया. इस दौरान हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, कांके के विधायक जीतू चरण राम, भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रदेश युवा […]
रांची : पूर्व आजसू नेता मुनचुन राय सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को भाजपा में शामिल हो गये. झारखंड के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने उन्हें विधिवत रूप से भाजपा में शामिल कराया. इस दौरान हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, कांके के विधायक जीतू चरण राम, भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित सिंह, प्रदेश संयोजक सतीश सिन्हा, महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, चुटिया मंडल के अध्यक्ष छत्रधारी महतो, वार्ड नंबर 14 के पार्षद दिनेश राम, पूर्व सांसद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, चुटिया मंडल के अमित सिंह, गौतम देव, राजदीप महतो, मनोज महतो, रेखा महतो, रेखा केशरी, पिंकी सिंह समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. वहीं, बूटी क्षेत्र में भी सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




