रांची : हजारीबाग के करियापुर में ब्रास और ब्रांज कलस्टर की मंजूरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : हजारीबाग के करियापुर में ब्रास व ब्रांज यूटेंसिल कलस्टर का निर्माण होगा, जहां कारीगर प्रशिक्षण पाकर आधुनिक तकनीक से बर्तन बनाना सीखेंगे. भारत सरकार ने कलस्टर की मंजूरी प्रदान कर दी है. यहां पीतल व तांबा के बर्तनों का उद्योग विकसित किया जायेगा. स्थानीय लोगों को बर्तन बनाने के लिए नयी तकनीक से […]
विज्ञापन
रांची : हजारीबाग के करियापुर में ब्रास व ब्रांज यूटेंसिल कलस्टर का निर्माण होगा, जहां कारीगर प्रशिक्षण पाकर आधुनिक तकनीक से बर्तन बनाना सीखेंगे. भारत सरकार ने कलस्टर की मंजूरी प्रदान कर दी है. यहां पीतल व तांबा के बर्तनों का उद्योग विकसित किया जायेगा. स्थानीय लोगों को बर्तन बनाने के लिए नयी तकनीक से प्रशिक्षण देने की व्यवस्था होगी. वर्तमान में यहां 40 से 50 लोग इस उद्योग से जुड़े हुए हैं.
उद्योग विभाग के एक अधिकारी के अनुसार अभी जो लोग काम कर रहे हैं, वह पारंपरिक तरीके से बर्तन बनाते हैं. इससे उत्पादन कम होता और आमदनी भी कम होती है. लेकिन कलस्टर बन जाने पर मशीन के इस्तेमाल से न केवल उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि कारीगरों की आमदनी भी बढ़ेगी. भारत सरकार ने कलस्टर विकसित करने के लिए 3.54 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. इसमें 2.73 करोड़ रुपये भारत सरकार देगी और शेष रकम राज्य सरकार वहन करेगी.
उद्योग विभाग द्वारा अपनी अनुषंगी इकाई झारखंड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन(जिडको) को परियोजना पर काम करने की जिम्मेवारी दी गयी है. जिडको द्वारा अभी करियापुर के लिए डीपीआर तैयार करने का काम किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










