रांची : जीवन में ईश्वर के प्रति खुद को समर्पित करें

Updated:
विज्ञापन

रांची : कलीसिया ने शुक्रवार को धन्य कुंवारी मरियम के माता-पिता संत अन्ना व संत जोआकिम का पर्व मनाया़ मौके पर पुरुलिया रोड स्थित संत अन्ना धर्मसमाज के मूलमठ में आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने कहा कि संत अन्ना व संत जोआकिम धार्मिक प्रवृत्ति के सदाचारी और प्रज्ञावान थे़ उनमें विश्वास, प्रेम, अाशा व शुद्धता जैसे […]

विज्ञापन

रांची : कलीसिया ने शुक्रवार को धन्य कुंवारी मरियम के माता-पिता संत अन्ना व संत जोआकिम का पर्व मनाया़ मौके पर पुरुलिया रोड स्थित संत अन्ना धर्मसमाज के मूलमठ में आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने कहा कि संत अन्ना व संत जोआकिम धार्मिक प्रवृत्ति के सदाचारी और प्रज्ञावान थे़ उनमें विश्वास, प्रेम, अाशा व शुद्धता जैसे सद्गुण थे़ वे लंबे समय तक नि:संतान रहे, लेकिन निरंतर आस्थावान बने रहे़ ईश्वर ने उनकी प्रार्थना सुनी़.

आपके शहर में

विज्ञापन
इस दंपति को ढलती उम्र में एक बेटी मिली़ ईश्वर को मसीह की मां बनने के लिए एक सांसारिक माता-पिता की जरूरत थी़ उन्होंने इनमें एक ऐसा परिवार चुना, जहां मरियम ने एक बालिका के रूप में जन्म लिया़ संत अन्ना और संत जोआकिम ने एक आदर्श दंपती के रूप में अपनी बच्ची को अच्छे संस्कार दिये़ हम उनके लिए ईश्वर को धन्यवाद दे़ं उनका अनुसरण करते हुए धार्मिकता की राह में आगे बढ़ें और खुद को ईश्वर को समर्पित करे़ं
आर्चबिशप ने कहा कि यह ईश सेविका माता मेरी बेर्नादेत्त व सहयोगी माताओं सिसिलिया, वेरोनिका व मेरी द्वारा स्थापित संत अन्ना धर्मसंघ की 122वीं वर्षगांठ के लिए भी ईश्वर के प्रति कृतज्ञ होने का अवसर है़ इससे पूर्व संस्थापिकाओं की हड़गड़ी स्थल पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की गयी़ मिस्सा समारोह में बिशप विनय कंडुलना, बिशप पॉल लकड़ा, बिशप विंसेंट बरवा आदि थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola