रांची : जो करा चुके रेन वाटर हार्वेस्टिंग, उन्हें भी भेजा गया डेढ़ गुना टैक्स का नोटिस

Updated at : 23 Jul 2019 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : जो करा चुके रेन वाटर हार्वेस्टिंग, उन्हें भी भेजा गया डेढ़ गुना टैक्स का नोटिस

नगर निगम के तुगलकी फरमान से अशोक नगर कॉलोनी के लोग परेशान नयी होल्डिंग टैक्स नियमावली लागू होते ही यहां के लोगों ने बना लिया था रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम हर घर को रांची नगर निगम में जारी किया है 45 हजार से 85 हजार रुपये तक जुर्माना भरने का नोटिस रांची : रांची नगर […]

विज्ञापन
नगर निगम के तुगलकी फरमान से अशोक नगर कॉलोनी के लोग परेशान
नयी होल्डिंग टैक्स नियमावली लागू होते ही यहां के लोगों ने बना लिया था रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
हर घर को रांची नगर निगम में जारी किया है 45 हजार से 85 हजार रुपये तक जुर्माना भरने का नोटिस
रांची : रांची नगर निगम की मनमानी से राजधानी की सबसे पॉश कॉलोनी अशोक नगर के लोग परेशान हैं. नगर निगम ने यहां उन लोगों को भी डेढ़ गुना होल्डिंग टैक्स भरने को नोटिस भेज दिया है, जिन्होंने अपने घरों में करीब दो साल पहले ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवा लिया था.
इस अनियमितता की जानकारी मिलने के बाद अब नगर निगम के अधिकारी इसमें सुधार की बात कह रहे हैं.गौरतलब है कि वर्ष 2016 में राजधानी में नयी होल्डिंग टैक्स नियमावली लागू की गयी. इसमें यह प्रावधान किया गया है कि जिन घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं होगा, उनके मालिकों से डेढ़ गुना होल्डिंग टैक्स वसूला जायेगा. अशोक नगर कॉलोनी में कुल 508 भवन हैं. नयी होल्डिंग टैक्स नियमावली लागू होने के बाद यहां के लगभग सभी घरों के मालिकों ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवा लिया था.
इधर, रांची नगर निगम ने बीते दिनों यहां के 409 भवनों को नोटिस जारी किया है. इसमें भवनों के मालिकों से कहा गया है कि चूंकि आपके घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं है, इसलिए आपको डेढ़ गुना होल्डिंग टैक्स जमा करना होगा. ऐसा नोटिस मिलने के बाद से ही अशोक नगर कॉलोनी के लोग परेशान हैं कि नगर निगम ने उन्हें किस आधार पर डेढ़ गुना होल्डिंग टैक्स का नोटिस भेजा है. जानकारी के अनुसार नगर निगम ने यहां के भवन मालिकों पर 45 हजार से 85 हजार तक का राशि जुर्माना लगाया है.
88 साल की शांति लता प्रसाद ने वर्ष 2017 में अपने घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण कराया. लेकिन वर्ष 2019 में निगम ने उन्हें घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं होने की बात कह कर 49 हजार रुपये का फाइन किया है. निगम के इस फाइन पर शांति कहती हैं कि अब इस उम्र में हम कहां-कहां का चक्कर लगायें.
अधीक्षक अभियंता के पद से रिटायर अरुण कुमार कहते हैं कि उन्होंने मार्च 2017 में रेन वाटर हार्वेस्टिंग कराया. इस वर्ष जून में निगम ने नोटिस दिया है कि हमारे घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं है. इसलिए 44 हजार का फाइन जमा देनर होगा. हमने दो बार निगम में शिकायत की, लेकिन अब तक इसे वापस नहीं किया गया है.
508 घर हैं काॅलोनी में, 409 घरों को भेजा डेढ़ गुना टैक्स का नोटिस
अशोक नगर के लोगों की शिकायतें दूर करने के लिए नगर निगम गंभीर है. लोगों से अपील है कि जब तक उनकी गड़बड़ी दूर नहीं होती है, वे जुर्माना जमा न करें. दो-तीन दिन के अंदर इस समस्या समाधान कर लिया जायेगा.
फरहत अनीसी, सिटी मैनेजर, राजस्व शाखा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola