रांची : झामुमो कोर कमेटी में मॉब लिचिंग समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Updated at : 22 Jul 2019 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : झामुमो कोर कमेटी में मॉब लिचिंग समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

रांची : झामुमो कोर कमेटी की बैठक रविवार को नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई. इसमें मॉब लिंचिंग, वन अधिकार कानून में हो रहे संशोधन, कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी. इसमें पार्टी कौन सा मुद्दा को लेकर जनता के बीच जायेगी, इस पर भी मंथन किया गया. 25 जुलाई […]

विज्ञापन
रांची : झामुमो कोर कमेटी की बैठक रविवार को नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई. इसमें मॉब लिंचिंग, वन अधिकार कानून में हो रहे संशोधन, कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी.
इसमें पार्टी कौन सा मुद्दा को लेकर जनता के बीच जायेगी, इस पर भी मंथन किया गया. 25 जुलाई को पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली कोर कमेटी की बैठक मुद्दों पर निर्णय लिया जायेगा. झामुमो के प्रवक्ता सह विधायक कुणाल षाडंगी ने बताया कि बैठक में पूर्व सांसद एके राय के निधन पर मौन रखा गया. विधानसभा सत्र को लेकर कल विधायक दल की बैठक होगी. इसमें मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जायेगा. कोर कमेटी की बैठक में विधायक स्टीफन मरांडी, जगन्नाथ महतो, दीपक विरुआ, मथुरा महतो समेत कई सदस्य मौजूद थे.
वन अधिकार कानून में किये जा रहे संशोधन के खिलाफ झामुमो की ओर से 22 जुलाई को राजभवन के समक्ष धरना दिया जायेगा. इसमें नेता प्रतिपक्ष समेत पार्टी के विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे. पार्टी राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola