Sonbhadra Massacre : अर्जुन मुंडा ने सोनभद्र नरसंहार की निंदा की, निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा जताया

रांची : जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए नरसंहार की शनिवार को निंदा की. उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. साथ ही कहा कि उन्हें मालूम हुआ है कि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार इस मामले में कार्रवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें : सोनभद्र नरसंहार […]
रांची : जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए नरसंहार की शनिवार को निंदा की. उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. साथ ही कहा कि उन्हें मालूम हुआ है कि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार इस मामले में कार्रवाई कर रही है.
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुंडा ने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश की सरकार सोनभद्र में जमीन विवाद में आदिवासी समुदाय के 10 लोगों की गोली मारकर हत्या मामले में उचित कार्रवाई करेगी. उन्होंने उम्मीद जतायी कि वहां की सरकार निष्पक्ष जांच करावकर मामले के दोषियों को सजा दिलवायेगी. केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर यह संदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










