रांची : विक्षुब्ध कांग्रेसियों ने कहा भाजपा में चले जायें अजय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष अनादि ब्रह्म व महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के उस बयान की निंदा की है, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस को भाजपा से संस्कार सीखना चाहिए. नेताओं ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग, तपस्या और बलिदान पर […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष अनादि ब्रह्म व महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के उस बयान की निंदा की है, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस को भाजपा से संस्कार सीखना चाहिए. नेताओं ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग, तपस्या और बलिदान पर टिका है़ कांग्रेस कि संस्कृति में समाज को जोड़ने व भाईचारा स्थापित करना शामिल है. साथ ही देश व राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है. वहीं, भाजपा कि संस्कृति समाज में भाईचारे को खत्म करना, सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ना और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने का रहा है.
ऐसे में कांग्रेसजन कैसे भाजपा की संस्कृति को अपना सकते हैं. नेताओं ने यह भी कहा कि अगर प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा की संस्कृति अच्छी लगती है, तो वे भाजपा में चलें जाये. क्योंकि वे कांग्रेस अध्यक्ष तो बन गये, किंतु कांग्रेसी नहीं बन पाये. कार्यकर्ता इसकी विस्तृत जानकारी आलाकमान को देंगे और गैर कांग्रेसी विचारधारा वाले अध्यक्ष को तत्काल हटाने की मांग करेंगे. डॉ कुमार के इस बयान से कांग्रेस कार्यकर्ता मर्माहत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










