एसटी-एससी युवाओं को उद्योग लगाने में मिलेगी छूट : रघुवर दास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2019 12:57 AM
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सरकार राज्य के आदिवासी, दलित, पिछड़े युवाओं को उद्योग लगाने में सहयोग करेगी. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एसटी-एससी युवक-युवतियों को उद्योग लगाने में छूट देने की घोषणा की है. उन्हें उद्योग लगाने के लिए आधी कीमत पर जमीन मिलेगी और इस राशि का […]
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सरकार राज्य के आदिवासी, दलित, पिछड़े युवाओं को उद्योग लगाने में सहयोग करेगी. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एसटी-एससी युवक-युवतियों को उद्योग लगाने में छूट देने की घोषणा की है. उन्हें उद्योग लगाने के लिए आधी कीमत पर जमीन मिलेगी और इस राशि का भुगतान भी 10 किस्तों में पांच साल में किया जा सकेगा. इस फैसले पर शुक्रवार को झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (जियाडा) के आठवें निदेशक मंडल की बैठक में मुहर लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










