ePaper

Ranchi में फिर छुरेबाजी, बिहार से आयी महिला से छिनतई के बाद परिजनों पर चाकू से हमला

Updated at : 10 Jul 2019 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi में फिर छुरेबाजी, बिहार से आयी महिला से छिनतई के बाद परिजनों पर चाकू से हमला

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में छिनतई करने वालों के हौसले बुलंद हो गये हैं. लगातार छिनतई और छुरेबाजी की घटनाएं बढ़ रही हैं. 10 जुलाई को कांटाटोली में छुरेबाजी की घटना सामने आयी है. एक महिला से चेन और गहने छीनने के बाद अपराधियों ने उसके साथ के दो लोगों को चाकू मारकर […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में छिनतई करने वालों के हौसले बुलंद हो गये हैं. लगातार छिनतई और छुरेबाजी की घटनाएं बढ़ रही हैं. 10 जुलाई को कांटाटोली में छुरेबाजी की घटना सामने आयी है. एक महिला से चेन और गहने छीनने के बाद अपराधियों ने उसके साथ के दो लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया.

इसे भी पढ़ें : धनबाद में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीन की हालत गंभीर

घटना तड़के 3 बजे हुई, जब कोकर (हैदर अली रोड) का एक दंपती बस से नवादा से रांची स्थित कांटाटोली बस स्टैंड पर उतरा. दंपती ने अपने घर से एक व्यक्ति को बुलाया था. जैसे ही ये लोग कांटाटोली से कोकर की ओर चले, घात लगाकर बैठे उच्चक्कों ने महिला से चेन और दूसरे आभूषण छीन लिये.

इसे भी पढ़ें : Gumla : दुकानदार उतरे सड़क पर, किया जाम, कहा : बस स्टैंड में सुरक्षा नहीं, सड़क है टूटी, सफाई नहीं होती

विरोध करने पर महिला के साथ जो लोग थे, उन पर चाकू से वार कर दिया. चाकूबाजी की इस घटना में दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. उन्हें रिम्स पहुंचाया गया. रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में दोनों का इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं. ज्ञात हो कि रांची के एकरा मस्जिद और कोकर बाजार में हाल ही में छुरेबाजी की घटनाएं हुईं थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola