रांची : रेन वाटर हार्वेस्टिंग न करानेवाले बिल्डर का नक्शा पास नहीं होगा
Updated at : 07 Jul 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राजधानी में गंभीर जल संकट को देखते हुए रांची नगर निगम अपने क्षेत्र के बिल्डरों पर लगाम लगाने की तैयारी में है. आगामी बोर्ड की बैठक में इस संबंध में उप महापौर संजीव विजयवर्गीय द्वारा प्रस्ताव भी लाया जायेगा. इसके तहत रांची नगर निगम से नक्शा पास करवा कर बहुमंजिली इमारत का निर्माण […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी में गंभीर जल संकट को देखते हुए रांची नगर निगम अपने क्षेत्र के बिल्डरों पर लगाम लगाने की तैयारी में है. आगामी बोर्ड की बैठक में इस संबंध में उप महापौर संजीव विजयवर्गीय द्वारा प्रस्ताव भी लाया जायेगा.
इसके तहत रांची नगर निगम से नक्शा पास करवा कर बहुमंजिली इमारत का निर्माण करने वाले बिल्डर को हर हाल में अपने अपार्टमेंट में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण करना होगा. अगर बिल्डर ने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में उस बिल्डर के द्वारा नगर निगम में किये गये किसी भी प्रोजेक्ट के आवेदन को रिजेक्ट कर दिया जायेगा.
छूट का नाजायज लाभ उठाया बिल्डरों ने : पहले रांची नगर निगम में बहुमंजिली इमारतों का नक्शा इसी शर्त पर पास होता था कि बिल्डर अपने भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण करायेगा. लेकिन, पूर्व में जल संकट जैसी कोई स्थिति उत्पन्न नहीं होने के कारण निगम यह जांच कभी नहीं करता था.
अब जब प्रधानमंत्री मोदी ने जल संरक्षण का नारा दिया है, तो नगर निगम के अधिकारी एक बार फिर से रेस हो गये हैं. सभी अपार्टमेंटों की जांच की जा रही है. साथ ही बिल्डरों को यह निर्देश दिया जा रहा है कि वे हर हाल में अपने अपार्टमेंट में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण करायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




