रांची : भाजपा में बूथ कार्यकर्ता से लेकर विधायक तक को दिया गया टास्क
Updated at : 05 Jul 2019 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

पिछली बार 45 लाख सदस्य बनाने का िकया गया था दावा रांची : भाजपा प्रदेश में संगठन को धारदार बनाने में जुटी है़ संगठन को जमीनी स्तर पर दुरुस्त करने का टास्क बूथ के कार्यकर्ताओं से लेकर विधायकों तक को दिया गया है़ गौरतलब है कि इस महीने के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है. […]
विज्ञापन
पिछली बार 45 लाख सदस्य बनाने का िकया गया था दावा
रांची : भाजपा प्रदेश में संगठन को धारदार बनाने में जुटी है़ संगठन को जमीनी स्तर पर दुरुस्त करने का टास्क बूथ के कार्यकर्ताओं से लेकर विधायकों तक को दिया गया है़ गौरतलब है कि इस महीने के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है.
इसके मद्देनजर विधायकों की सक्रियता बढ़ायी गयी है़ विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्रों में 50 हजार नये लोगों को पार्टी से जोड़ने की जवाबदेही दी गयी है़ पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती यानी छह जुलाई से शुरू हो रहा अभियान एक महीने तक चलेगा़. इस अभियान के दौरान 30 लाख नये लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है़
मालूम हो कि पिछली बार पार्टी ने 45 लाख नये सदस्य बनाने का दावा किया था़ मोबाइल में मिस कॉल पर पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनाये गये़
जमीन पर यह आंकड़ा नहीं टिक पाया़ करीब 22 लाख सदस्यों का सत्यापन नहीं हो पाया़ पार्टी को मिस कॉल जरूर आये, लेकिन इनका पता-ठिकाना और मोबाइल नंबर का मिलान नहीं हो पाया़ 23 लाख नये लोगों तक पार्टी पहुंच पायी़ इस बार शुरू हो रहे सदस्यता अभियान में पार्टी ने ऐसी चूक को रोकने की रणनीति बनायी है़
ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन की व्यवस्था, रोकेंगे गड़बड़ी
पार्टी ने इस बार ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन फॉर्म भरने की भी व्यवस्था की है़ प्राथमिक सदस्य बनाने के लिए पार्टी ने नंबर जारी किया है़ पार्टी के नंबर पर कॉल करने के बाद अगर पुराने सदस्य हैं, तो उनका विवरण आ जायेगा़ अगर नये सदस्य बनने हैं, तो ऑप्शन पर क्लिक करने पर एक फॉर्म आयेगा़ उसमें सारे विवरण भरने होंगे़ इसके बाद कार्यकर्ता इन लोगों तक एक अलग फॉर्म लेकर जायेंगे़ उस ऑफलाइन फॉर्म में भी सारे विवरण भरने है़ं यह फॉर्म पार्टी के पास रहेगा़ इससे ही नये सदस्य चिह्नित किये जायेंगे़
पदाधिकारी बनने के लिए बनाने होंगे 25 सदस्य
पार्टी में सक्रिय सदस्य बनने के लिए कम-से-कम 25 सदस्य बनाने होंगे़ बूथ से लेकर केेंद्रीय स्तर पर पदाधिकारी बनने के लिए यह पार्टी संविधान के गाइड लाइन है़ं पार्टी के संविधान के मुताबिक हर तीन वर्ष में सदस्यता अभियान चलाया जाना है़ इसमें हर वर्ष कम से कम 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रावधान किया गया है़ प्रदेश भाजपा ने इस बार सौ फीसदी सदस्यता बढ़ाने का लक्ष्य रखा है़
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




