रांची :पांच पुलिसकर्मियों की हत्या में नक्सली महाराज प्रमाणिक का हाथ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2019 8:42 AM

विज्ञापन

रांची : सरायकेला-खरसावां जिला के तिरूलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू हाट बाजार में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या के पीछे नक्सली महाराज प्रमाणिक का हाथ था. इस बात का खुलासा सरायकेला सीआइडी टीम की जांच रिपोर्ट से हुई है. रिपोर्ट सरायकेला सीआइडी टीम ने सीआइडी मुख्यालय को भेज दी है. जांच रिपोर्ट में महाराज प्रमाणिक के […]

विज्ञापन
रांची : सरायकेला-खरसावां जिला के तिरूलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू हाट बाजार में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या के पीछे नक्सली महाराज प्रमाणिक का हाथ था. इस बात का खुलासा सरायकेला सीआइडी टीम की जांच रिपोर्ट से हुई है. रिपोर्ट सरायकेला सीआइडी टीम ने सीआइडी मुख्यालय को भेज दी है.
जांच रिपोर्ट में महाराज प्रमाणिक के दस्ता के अन्य सदस्यों के भी शामिल होने की बात है. उल्लेखनीय है कि 14 जून की शाम पुलिसकर्मी गोवर्धन पासवान, मनोधन हांसदा, धनेश्वर महतो, युधिष्ठिर और डिबरू के अलावा चालक सुखलाल बाजार में गश्ती ड्यूटी पर थे. इसी दौरान नक्सलियों के दस्ता ने चालक को छोड़ अन्य पांच पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी. जबकि चालक बच गया था. घटना को अंजाम देने नक्सली बाजार में बाइक से पहुंचे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola