रांची : नक्सली व जाली नोटों के सप्लायर पर कार्रवाई के लिए बनी रणनीति
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : इंटर स्टेट नक्सली, जाली नोटों के सप्लायर और नशा के बड़े कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए झारखंड पुलिस के साथ कोलकाता में रणनीति तैयार की गयी है. बैठक कोलकाता पुलिस मुख्यालय के भवानी भवन में हुई थी. बैठक में झारखंड पुलिस का प्रतिनिधित्व करने सीआइडी के एडीजी अनुराग गुप्ता गये थे. इसके […]
विज्ञापन
रांची : इंटर स्टेट नक्सली, जाली नोटों के सप्लायर और नशा के बड़े कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए झारखंड पुलिस के साथ कोलकाता में रणनीति तैयार की गयी है. बैठक कोलकाता पुलिस मुख्यालय के भवानी भवन में हुई थी. बैठक में झारखंड पुलिस का प्रतिनिधित्व करने सीआइडी के एडीजी अनुराग गुप्ता गये थे. इसके अलावा बैठक में बिहार, ओड़िशा और दूसरे राज्यों के पुलिस अधिकारी शामिल थे.
जानकारी के अनुसार बैठक में इंटर स्टेट नक्सली, उग्रवादियों, जाली नोटों के कारोबारियों, गांजा और ब्राउन शुगर सहित दूसरे नशा के सप्लायर के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी. सक्रिय लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दूसरे राज्य की पुलिस को ऐसे लोगों के नाम के बारे में जानकारी भी उपलब्ध करायी गयी. बैठक मेें चर्चा की गयी है कि बॉर्डर पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक दूसरे राज्य की पुलिस इसकी सूचना देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










