Advertisement
हजारीबाग में फर्जी दस्तावेज से बेच दी 500 एकड़ वनभूमि, 500 लोगों को नोटिस जारी, रजिस्ट्री रद्द करने का आदेश
शकील अख्तर रांची : हजारीबाग जिले के नौ प्रखंडों में फर्जी दस्तावेज के माध्यम से 500 एकड़ से अधिक वन भूमि की खरीद-बिक्री किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. खरीद-बिक्री में 600 लोग शामिल हैं. हजारीबाग के निवर्तमान उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए रजिस्ट्री रद्द करने का आदेश […]
शकील अख्तर
रांची : हजारीबाग जिले के नौ प्रखंडों में फर्जी दस्तावेज के माध्यम से 500 एकड़ से अधिक वन भूमि की खरीद-बिक्री किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.
खरीद-बिक्री में 600 लोग शामिल हैं. हजारीबाग के निवर्तमान उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए रजिस्ट्री रद्द करने का आदेश दिया है. इस आदेश के आलोक में खरीद-बिक्री में शामिल 500 से अधिक लोगों को नोटिस भेजा गया है.
राज्य सरकार के आदेश के आलोक में उपायुक्त ने जिले में वनभूमि की खरीद-बिक्री की जांच करायी. उन्होंने वन विभाग से वनभूमि का ब्योरा और उससे संबंधित अधिसूचना मांगी. इसके बाद वन विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूची के आधार पर जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित आंकड़ों से इसका मिलान किया. इसमें पाया गया कि वर्ष 2008 से 2013 के दौरान हजारीबाग जिले के 16 में से नौ प्रखंडों में 500 एकड़ से अधिक वन भूमि की खरीद-बिक्री हुई.
ज्यादातर खरीद-बिक्री सादा हुक्मनामा के आधार पर वन भूमि का मालिकाना हक दिखा कर की गयी है. जमीन बेचनेवालों की ओर से सादा हुक्मनामा के सहारे यह दावा किया गया कि जमींदार ने यह जमीन उनके वंशजों को दी थी. जिले के इन नौ प्रखंडों में वन भूमि की खरीद-बिक्री 1600 से अधिक सेल डीड के सहारे की गयी है. वन भूमि खरीदने के बाद कुछ लोगों ने जमीन का कागजात बैंक में गिरवी रख कर कर्ज भी ले लिया है.
जांच के दौरान पाया गया कि इचाक के बोंगा मौजा के खाता नंबर 154, प्लॉट नंबर 541 की 300 डिसमिल जमीन के दस्तावेज तेज नारायण प्रजापति ने इलाहाबाद बैंक में गिरवी रखी है. इसी तरह लोहांडी मौजा के खाता नंबर 23, प्लॉट नंबर 357 की 100 डिसमिल जमीन के कागजात सरजू राम ने इलाहाबाद बैंक में ही गिरवी रखी है.
इन प्रखंडों में हुई गड़बड़ी
जिले के 16 में से नौ प्रखंडों में वन भूमि की खरीद-बिक्री हुई है. इन प्रखंडों में बड़कागांव, विष्णुगढ़, चौपारण, दारू, हजारीबाग सदर, इचाक, कटकमदाग,कटकमसांडी और केरेडारी शामिल हैं. इन प्रखंडों में वन भूमि की खरीद-बिक्री के लिए फर्जी दस्तावेज का सहारा लिया गया है.
वन भूमि की खरीद-बिक्री का उदाहरण (डिसमिल में)
अंचल मौजा खाता प्लॉट क्षेत्रफल विक्रेता क्रेता
हजारीबाग सदर हरहाद 172 2368 1000 राजेश यादव बजाज आयरन एंड स्टील
हजारीबाग सदर हरहाद 172 2368 194 मनोज कुमार मीणा अजीत गुप्ता
हजारीबाग सदर हुपाड़ 118 1268 450 समरी फुलिया देवी
हजारीबाग सदर हुपाड़ 118 1507 575 करण राम विवेक प्रसाद सिंह
बड़कागांव आंगो 99 1108 32 नागेश्वर यादव शांति देवी
बड़कागांव गरसुला 232 2692 14 रामेश्वर साव महादेव मांझी
बड़कागांव हाहे 02 34 3.39 मदन मोहन सिंह अरविंद कुमार देव
वन भूमि की खरीद-बिक्री का उदाहरण (डिसमिल में)
अंचल मौजा खाता प्लॉट क्षेत्रफल विक्रेता क्रेता
बड़कागांव इसको 12 553 48 पनवा देवी भुनेश्वर साव
बड़कागांव कोईलांग 41 02 05 बाली देवी मुलया देवी
बड़कागांव पतरातू 19/121 123 56 रियाजुल इस्लाम जाहिर हसन
बड़कागांव रुदूी 03 194 60 सुहाला खातून अजहर इमाम
विष्णुगढ़ गोधार 60 464 44 फूलचंद राम सीता देवी
बड़कागांव 52 714 04 खिरोधर महतो सुमन लता देवी
विष्णुगढ़ ओरहो 25 398 04 निर्मल महतो नंद लाल प्रसाद
विष्णुगढ़ गोधिया 60 722 10 मोहन साव राम प्रसाद पासवान
चौपारण बहेरा 29/6 1347/4 44.75 टेकनी देवंती देवी
चौपारण बहेरा 29/6 1347/4 27.5 टेकनी देवंती देव
चोपारण कुटलू 18 75 04 कपिलदेव सिंह महरू प्रजापति
चौपारण मरगोजा 12 01 48 बिंदेश्वरनाथ शाही कुंती
दारू टटगांवां 07 361 15 रेशमी देवी सोनिया देवी
इचाक अंबाटांड 22 494 20 भुनेश्वर राम घनश्याम प्रसाद मेहता
इचाक आरा 08 116 16 राजकुमार दास कबूतरी देवी
कटकमदाग मरहांड 90 02 9.18 विजय कुमार मंजू सिंह
कटकमदाग मरहांड 90 02 200 मिथिलेश कुमार सिंह विजय कुमार
कटकमदाग मरहांड 90 02 22.96 विजय कुमार लता कीर्ति
कटकमदाग मरहांड 90 436/1 127 आशुतोष प्रसाद अभिषेक गौरव
कटकमसांडी अलगडीहा 21 128 32 नौशाद मोहम्मद सलामत
कटकमसांडी अमझार 28 66 100 शेर मोहम्मद डूमरचंद प्रसाद
कटकमसांडी पुंडरी 24 327 40 डोमन राणा राजेश सिन्हा
कटकमसांडी पुंडरी 24 326 100 सरिता अग्रवाल मनोज कुमार साहा
केरेडारी बलिया 63 01 100 रामनरेश ओझा सुनील तिवारी
केरेडारी चट्टी बरियातू 159 28 200 गोविंद माली भोला महतो
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement