ePaper

रांची : पावर ब्लॉक के कारण हटिया-टाटानगर हटिया सहित तीन ट्रेनें आज रद्द रहेंगी

Updated at : 30 Jun 2019 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पावर ब्लॉक के कारण हटिया-टाटानगर हटिया सहित तीन ट्रेनें आज रद्द रहेंगी

रांची : टाटानगर यार्ड के प्लेटफॉर्म नंबर दो-तीन तथा चार व पांच पर रविवार को फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जायेगा. इसको लेकर सुबह 11.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक पावर ब्लाॅक लिया जायेगा. इस कारण ट्रेन संख्या 58662-58661 हटिया-टाटानगर-हटिया पैसेंजर, ट्रेन संख्या 58024-58023 बड़काकाना-टाटानगर-बड़काकाना पैसेंजेर व ट्रेन संख्या 58032-58031 टाटानगर-चकुलिया-टाटानगर पैसेंजर रद्द रहेगी. […]

विज्ञापन
रांची : टाटानगर यार्ड के प्लेटफॉर्म नंबर दो-तीन तथा चार व पांच पर रविवार को फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जायेगा. इसको लेकर सुबह 11.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक पावर ब्लाॅक लिया जायेगा. इस कारण ट्रेन संख्या 58662-58661 हटिया-टाटानगर-हटिया पैसेंजर, ट्रेन संख्या 58024-58023 बड़काकाना-टाटानगर-बड़काकाना पैसेंजेर व ट्रेन संख्या 58032-58031 टाटानगर-चकुलिया-टाटानगर पैसेंजर रद्द रहेगी.
जो ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट रहेंगी
ट्रेन संख्या 58114/58113 बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर पैसेंजर चक्रधरपुर तक ही आयेगी व जायेगी. ट्रेन चक्रधरपुर-टाटानगर-चक्रारपुर के बीच रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 58103/58104 टाटानगर-बरबिल-टाटानगर पैसेंजर चाईबासा तक ही आयेगी व जायेगी. ट्रेन चाईबासा-टाटानगर-चाईबासा के बीच रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 13511/13512 टाटानगर-आसनसोल-टाटानगर एक्स चांडिल तक आयेगी व जायेगी. ट्रेन चांडिल-टाटानगर-चांडिल के बीच रद्द रहेगी.
दक्षिण-पूर्व रेलवे को मिलेगा गोविंद वल्लभ पंत शील्ड
रांची : दक्षिण-पूर्व रेलवे को गोविंद वल्लभ पंत शील्ड से नवाजा जायेगा. रेल मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में किये गये कार्यों को लेकर यह घोषणा की है.
यह पुरस्कार मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जोनल लेवल पर दिया जाता है. वहीं दक्षिण-पूर्व रेलवे को सिग्नल एंड टेली कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग व सिविल इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन शील्ड भी मिलेगा. यह पुरस्कार सात जुलाई को मुंबई में होनेवाले राष्ट्रीय रेल सप्ताह पुरस्कार कार्यक्रम में दिया जायेगा. पुरस्कार दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक पीएस मिश्रा रेल मंत्री पीयूष गोयल से प्राप्त करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola