रांची : पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की जमानत याचिका खारिज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड में राष्ट्रीय खेल के दौरान हुए घोटाला में आरोपी पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की अग्रिम जमानत याचिका एसीबी के विशेष न्यायाधीश संतोष कुमार नंबर दो की अदालत ने खारिज कर दी. एसीबी के वरीय विशेष लोक अभियोजक एके गुप्ता ने जानकारी दी कि बंधु तिर्की 34वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान खेल मंत्री […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड में राष्ट्रीय खेल के दौरान हुए घोटाला में आरोपी पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की अग्रिम जमानत याचिका एसीबी के विशेष न्यायाधीश संतोष कुमार नंबर दो की अदालत ने खारिज कर दी. एसीबी के वरीय विशेष लोक अभियोजक एके गुप्ता ने जानकारी दी कि बंधु तिर्की 34वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान खेल मंत्री के अलावा नेशनल गेम्स आर्गेनाइजिंग कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष भी थे.
राष्ट्रीय खेल आयोजन के दौरान खेल सामग्रियों की खरीद में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गयी थी. इन सामग्रियों की खरीद के दौरान बंधु तिर्की द्वारा अन्य आरोपियों के साथ मिलकर वित्तीय नियमों एवं कार्यपालिका के नियमों की अनदेखी कर निविदाअों को मंजूरी दी गयी थी. इस कार्य के लिए बंधु तिर्की पर अपने पद का दुरुपयोग करने का भी आरोप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










