रांची : अभ्यास से ही व्यक्ति में आती है निपुणता : यतींद्र

Published at :27 Jun 2019 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : अभ्यास से ही व्यक्ति में आती है निपुणता : यतींद्र

विद्या विकास समिति के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं का अभ्यास वर्ग आयोजित अभ्यास वर्ग में विद्या भारती के पांच केंद्रीय विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी रांची : व्यक्ति को अपने जीवन में हर समय स्वाध्यायी एवं अभ्यास करनेवाला होना चाहिए. यह बात बुधवार को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री यतींद्र […]

विज्ञापन
विद्या विकास समिति के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं का अभ्यास वर्ग आयोजित
अभ्यास वर्ग में विद्या भारती के पांच केंद्रीय विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी
रांची : व्यक्ति को अपने जीवन में हर समय स्वाध्यायी एवं अभ्यास करनेवाला होना चाहिए. यह बात बुधवार को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री यतींद्र शर्मा ने अभ्यास वर्ग में कही. यह विद्या विकास समिति झारखंड की ओर से उत्तर-पूर्व क्षेत्र के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित है.
उन्होंने कहा कि जब पूर्णकालिक कार्यकर्ता स्वाध्यायी और अभ्यासी होंगे, तो उनकी कार्यशैली में निपुणता और निखार स्वाभाविक रूप से होगी. जिससे उनका व्यक्तित्व विकास भी हो पायेगा.
साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी विकास हो पायेगा. अभ्यास वर्ग में विद्या भारती द्वारा चलाये जा रहे पांच केंद्रीय विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी. शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई. इस अवसर पर प्रदेश सचिव मुकेश नंदन ने स्वागत परिचय कराया.
मौके पर राष्ट्रीय मंत्री कमल किशोर सिन्हा, उत्तर-पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम, पूर्व क्षेत्र के संगठन मंत्री दिवाकर घोष, ग्रामीण शिक्षा के राष्ट्रीय प्रमुख शशिकांत फड़के, संयोजक कैलाश मिश्र, क्षेत्रीय सचिव दिलीप कुमार झा, विद्या विकास समिति झारखंड के संयोजक एवं रांची विभाग के संघ चालक ज्ञान प्रकाश जालान, प्रदेश मंत्री राम अवतार नारसरिया, भारती शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव गोपेश घोष, सह सचिव प्रकाश चंद्र जायसवाल, लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव नकुूल कुमार शर्मा, खेलकूद के राष्ट्रीय सह संयोजक कृपाशंकर शर्मा समेत झारखंड एवं बिहार के 60 पूर्णकालिक कार्यकर्ता मौैजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola