रांची : सचिव से वार्ता विफल, संघ का धरना जारी

Updated at : 27 Jun 2019 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सचिव से वार्ता विफल, संघ का धरना जारी

रांची : झारखंड राज्य एएनएम-जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी से वार्ता की, जिसमें कोई नतीजा नहीं निकला. संघ के सदस्यों के स्थायीकरण की मांग पर सचिव ने कहा कि उन्हें इसके लिए समय चाहिए. वह दो दिनों के अंदर अध्यादेश राजभवन भेजेंगे. वहीं इसके बाद कम […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड राज्य एएनएम-जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी से वार्ता की, जिसमें कोई नतीजा नहीं निकला.
संघ के सदस्यों के स्थायीकरण की मांग पर सचिव ने कहा कि उन्हें इसके लिए समय चाहिए. वह दो दिनों के अंदर अध्यादेश राजभवन भेजेंगे. वहीं इसके बाद कम से कम 45 दिनों का समय लगेगा. इधर संघ यह समय देने को तैयार नहीं था. लिहाजा संघ ने घोषणा की कि तीन दिनों से राजभवन के समक्ष चल रहा उनका धरना-प्रदर्शन अागे भी जारी रहेगा. इससे पहले संघ के सदस्यों ने दिन के तीन बजे कचहरी चौक जाम करने की कोशिश की, जिसे बड़ी संख्या में वहां तैनात पुलिस बल ने नाकाम कर दिया.
वहीं घटना स्थल पर संघ के सदस्यों को विभागीय सचिव से मिलने को कहा गया. इसी के बाद संघ का प्रतिनिधिमंडल सचिव से वार्ता करने नेपाल हाउस सचिवालय स्थित सचिव के कार्यालय गया था. इधर झामुमो नेत्री महुआ माजी ने संघ के सदस्यों से राजभवन के पास धरना स्थल पर मुलाकात की. उन्होंने उनकी मांग को जायज ठहराया तथा अपनी अोर से सहायता का आश्वासन दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola