ePaper

मेसरा : बेटा व बहू ने मां को पीटा

Updated at : 25 Jun 2019 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
मेसरा : बेटा व बहू ने मां को पीटा

मेसरा : शकुंतला देवी (75) ने अपने बेटा बुधेश्वर कुमार व बहू पर जमीन के दस्तावेज के लिए गाली -गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने बीआइटी थाना में लिखित शिकायत की है. बाद में थाना परिसर में थाना प्रभारी ने उन सभी के बीच मध्यस्थता कर समझौता करा कर […]

विज्ञापन
मेसरा : शकुंतला देवी (75) ने अपने बेटा बुधेश्वर कुमार व बहू पर जमीन के दस्तावेज के लिए गाली -गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है.
इस संबंध में उन्होंने बीआइटी थाना में लिखित शिकायत की है. बाद में थाना परिसर में थाना प्रभारी ने उन सभी के बीच मध्यस्थता कर समझौता करा कर मामला सुलझाया. उक्त परिवार चुटु पंचायत के निम टांड़ में रहता है. थाना में दिये आवेदन के अनुसार सोमवार सुबह बेटा व बहू ललपनिया से निमटांड़ घर आये. सोफा पर बैठी बूढ़ी मां को बेटे ने धकेल दिया और बहू ने कटी हुई सब्जी फेंक दी. उसने सास को एक चांटा लगा दिया.
वर्तमान घर शकुंतला देवी के नाम से है, जिसे लेकर हमेशा झगड़ा होते रहता है. मतदान के दिन अपना फोटो पहचान पत्र खोजने के समय पता चला कि बक्सा में रखा घर के दस्तावेज सहित सभी कागजात बेटा व बहू अपने साथ ले गये हैं. बेटा व बहू घर से मां को निकाल देना चाह रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola