रांची : को-ऑपरेटिव बैंक का कर्ज नहीं चुकानेवालों में चपरासी से लेकर रिटायर्ड अफसर तक शामिल

Updated at : 22 Jun 2019 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : को-ऑपरेटिव बैंक का कर्ज नहीं चुकानेवालों में चपरासी से लेकर रिटायर्ड अफसर तक शामिल

शकील अख्तर बैंक ने पर्सनल और हाउसिंग लोन के रूप में कुल 2.05 करोड़ रुपये का दिया था कर्ज रांची : राज्य सरकार के 80 कर्मचारी व अधिकारियों ने को-ऑपरेटिव बैंक से लिये गये कर्ज को चुकाना बंद कर दिया है. इन कर्मचारियों को पर्सनल और हाउसिंग लोन के रूप में बैंक ने कुल 2.05 […]

विज्ञापन
शकील अख्तर
बैंक ने पर्सनल और हाउसिंग लोन के रूप में कुल 2.05 करोड़ रुपये का दिया था कर्ज
रांची : राज्य सरकार के 80 कर्मचारी व अधिकारियों ने को-ऑपरेटिव बैंक से लिये गये कर्ज को चुकाना बंद कर दिया है. इन कर्मचारियों को पर्सनल और हाउसिंग लोन के रूप में बैंक ने कुल 2.05 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था.
कर्ज की यह रकम अब सूद सहित बढ़ कर 3.02 करोड़ रुपये हो गयी है. बैंक ने इसे एनपीए घोषित करते हुए कर्जदारों की सूची सरकार को भेजी है और वसूली करने में मदद करने का अनुरोध किया है. कर्ज नहीं चुकानेवालों में विभिन्न स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची में रिटायर्ड और बर्खास्त अधिकारी भी शामिल हैं.
बैंक का कर्ज नहीं चुकानेवालों में सबसे चर्चित नाम चंद्रेश्वर कापर का है. इस अधिकारी ने गुमला-सिमडेगा को-ऑपरेटिव बैंक में प्रबंध निदेशक के पद पर रहते हुए बैंक के पैसों से 5.60 लाख रुपये का चिकेन चिली खाया था.
इसके अलावा सुनियोजित साजिश रच कर बैंक में 6.83 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की थी. सहकारिता विभाग के तत्कालीन उपसचिव दिलीप झा ने इस अधिकारी द्वारा की गयी गड़बड़ी पकड़ी. इसके बाद इस अधिकारी के खिलाफ बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू हुई. राजनीतिक हस्तक्षेप की वजह से यह मामला काफी दिनों लटका रहा. वर्ष 2016 में इस अधिकारी को गड़बड़ी के आरोपों के मद्देनजर बर्खास्त किया गया. कापर ने दो लाख रुपये का पर्सनल लोन 2008 में लिया था. ‌
उस वक्त वह देवघर में डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव ऑफिसर के पद पर पदस्थापित थे. कर्ज नहीं चुकाने की वजह से यह राशि बढ़ कर सूद सहित 4.41 लाख रुपये हो गयी. केदार नाथ राम ने 2010 में 2.45 लाख रुपये का कर्ज लिया था. कुछ दिनों तक किस्त अदा करने के बाद उन्होंने भी कर्ज चुकाना बंद कर दिया. फिलहाल वह रिटायर हो गये हैं. उन पर सूद सहित 1.84 लाख रुपये बकाया है.
सरकार के अवर सचिव मो शमीम ने 2014 में पांच लाख रुपये कर्ज लिये थे. नहीं चुकाने की वजह से यह रकम बढ़ कर 7.71 लाख रुपये हो गयी है. बैंक से कर्ज लेकर नहीं चुकानेवाले सरकारी कर्मचारियों की सूची में चपरासी, को-ऑपरेटिव ऑफिसर, सहकारिता विभाग के कर्मचारियों के अलावा ऑडिट अफसर भी शामिल हैं.
कर्ज नहीं चुकानेवालों का ब्योरा (राशि लाख में)
नाम कर्ज पद
मो शमीम 7.71 अवर सचिव
लाल मोहम्मद 5.27 उर्दू टाइपिस्ट
जुबैर आलम 6.41 अधीक्षक
मो असलम 7.40 सहायक
संतोष कुमार सिंह 4.05 ड्राइवर
बिपीन कुमार सिंह 6.38 सहायक
प्रकाशजीत कुमार सिंह 3.87 ट्रेजरी सरकार
श्यामल प्रसाद तिवारी 4.93 बिल क्लर्क
नरेश ठाकुर 5.63 सहायक
उदय कुमार 8.49 सहायक
प्रमोद कुमार 10.58 को-ऑपरेटिव एक्सटेंशन ऑफिसर
अमरेश कुमार झा 1.47 डिस्ट्रिक स्वायल कंजरवेशन ऑफिसर
कृृष्णा प्रसाद 3.41 को-ऑपरेटिव एक्सटेंशन ऑफिसर
ललित कुमार 2.38 ऑडिटर को-ऑपरेटिव डिपार्टमेंट
बिरेंद्र कुमार 3.70 को-ऑपरेटिव एक्सटेंशन ऑफिसर
राजीव कुमार 3.84 को-ऑपरेटिव इंस्पेक्टर
प्रेम दास 4.88 प्रिंसिपल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट
टी केरकेट्टा 5.24 डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव ऑफिसर
राजेश कुमार श्रीवास्तव 3.06 बीसीओ
द्वारिका प्रसाद 6.66 डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव ऑफिसर
अरुण कुमार सिंह 6.85 झासको लैम्फ
गुलाब बड़ाईक 2.80 सहायक
सुरेश कुमार गुप्ता 1.87 सहायक
विनोद कुमार 7.67 डिस्ट्रिक्ट ऑडिट ऑफिसर
श्याम प्रताप सिंह 2.08 ऑडिटर
सुभाष चंद्र सिंह 10.52 को-ऑपरेटिव एक्सटेंशन ऑफिसर
शैलेंद्र कुमार 2.95 डिस्ट्रिक्ट ऑडिट ऑफिसर
रिजवान खान 6.40 को-ऑपरेटिव एक्सटेंशन ऑफिसर
संजय कुमार 5.87 को-ऑपरेटिव एक्सटेंशन ऑफिसर
मो अशरफ 2.88 चपरासी
अमर भूषण क्रांति 10.57 डिस्ट्रिक्ट ऑडिट ऑफिसर
सुरेंद्र कुमार 4.08 सहायक
अशोक कुमार 2.57 को-ऑपरेटिव एक्सटेंशन ऑफिसर
प्रवीण कुमार शर्मा 3.92 सीनियर ऑडिट ऑफिसर
राजू प्रसाद सिंह 4.10 सीनियर ऑडिट ऑफिसर
अनुज कुमार सिंह 1.89 डिस्ट्रिक्ट ऑडिट ऑफिसर
केदार नाथ राम 1.84 ज्वाइंट रजिस्ट्रार(सेवानिवृत्त)
चंद्रजीत खलखो 3.05 डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव ऑफिसर
एनके पांडेय 3.53 सहकारिता विभाग
मुकुट बारा 3.49 सहकारिता विभाग
प्रेमजीत कुमार 2.88 सहकारिता विभाग
किशोर कुमार यादव 2.47 सहकारिता विभाग
अरुण कुमार केरकेट्टा 1.87 सहकारिता विभाग
जॉन मार्कुस मिंज 2.61 सहकारिता विभाग
अरुण कुमार सिंह 5.08 सहकारिता विभाग
घनश्याम मंडल 4.59 सहायक निबंधक कार्यालय
राधागोविंद स्वांसी 5.25 डीएओ
दिवाकर चौधरी 3.06 पुलिस लाइन साहेबगंज
अनिल प्रसाद दास 3.23 चपरासी
जोसेफ किंडो 4.90 को-ऑपरेटिव एक्सटेंशन ऑफिसर
मिथिलेश कुमार सिंह 2.90 को-ऑपरेटिव एक्सटेंशन ऑफिसर
सुबोध हांसदा 3.24 डीसीओ कार्यलय में पदस्थापित
चंद्रेश्वर कापर 4.41 डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव ऑफिसर
रामकुमार प्रसाद 1.98 डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव ऑफिसर
सिद्धेश्वर पासवान 3.98 को-ऑपरेटिव एक्सटेंशन ऑफिसर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola