ePaper

बयानबाजी करना कांग्रेस के नेताओं को पड़ेगा महंगा

Updated at : 21 Jun 2019 2:34 AM (IST)
विज्ञापन
बयानबाजी करना कांग्रेस के नेताओं को पड़ेगा महंगा

रांची : कांग्रेस के अंदर का विवाद गहरा रहा है़ सूबे के आला नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है़ प्रदेश कांग्रेस के कई नेता प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली में कैंप कर रहे है़ं खासकर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, प्रदीप बलमुचु सहित कई नेताओं […]

विज्ञापन

रांची : कांग्रेस के अंदर का विवाद गहरा रहा है़ सूबे के आला नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है़ प्रदेश कांग्रेस के कई नेता प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली में कैंप कर रहे है़ं खासकर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, प्रदीप बलमुचु सहित कई नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मीडिया में बयानबाजी भी की है़

कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लिया है़ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय से इस मामले में बात की है़ प्रदेश अध्यक्ष से इन नेताओं की बयानबाजी व पार्टी विरोधी स्टैंड को लेकर रिपोर्ट मांगी है़ जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय महासचिव इस बात से नाराज हैं कि कांग्रेस नेताओं ने मीडिया में पार्टी के अंदर के मामले को सामने लाया है़ केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की बात को सार्वजनिक किया है़
फुरकान ने की है अध्यक्ष को निष्कासित करने की मांग
फुरकान अंसारी ने डॉ अजय कुमार को लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेवार ठहराया है़ श्री अंसारी ने कहा है कि डॉ अजय को पार्टी से निष्कासित किया जाये, केवल अध्यक्ष पद से हटाने से काम नहीं चलेगा़ उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कांग्रेस नेता प्रदीप बलमुचु, सुबोधकांत सहाय, रामेश्वर उरांव, ददई दुबे, धीरज साहू सहित कई नेता आलाकमान के पास पहुंचे थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola