रांची : 14 को 12.30 बजे परीक्षा, 15 को शाम में पीजी का रिजल्ट

Updated at : 16 Jun 2019 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : 14 को 12.30 बजे परीक्षा, 15 को शाम में पीजी का रिजल्ट

रांची विश्वविद्यालय ने परीक्षा के दौरान ही शुरू कर दी रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया परीक्षा के दिन ही केंद्र से मंगा ली गयी कॉपी, दिन में मूल्यांकन, शाम में रिजल्ट रांची विश्वविद्यालय ने सत्र नियमित करने के लिए रिकॉर्ड समय में जारी किया रिजल्ट रांची : रांची विश्वविद्यालय ने पीजी सेमेस्टर चार की परीक्षा […]

विज्ञापन
रांची विश्वविद्यालय ने परीक्षा के दौरान ही शुरू कर दी रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया
परीक्षा के दिन ही केंद्र से मंगा ली गयी कॉपी, दिन में मूल्यांकन, शाम में रिजल्ट
रांची विश्वविद्यालय ने सत्र नियमित करने के लिए रिकॉर्ड समय में जारी किया रिजल्ट
रांची : रांची विश्वविद्यालय ने पीजी सेमेस्टर चार की परीक्षा के दौरान ही रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पीजी सेमेस्टर चार की परीक्षा दस जून को शुरू हुई थी.
परीक्षा 18 जून तक चलेगी, पर विवि ने परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के पहले ही रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सत्र नियमित करने के लिए विवि ने रिकॉर्ड समय में रिजल्ट जारी किया है. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ राजेश कुमार ने बताया कि 14 जून को सेमेस्टर चार की रसायन, वनस्पति शास्त्र व भूगर्भशास्त्र विषय की परीक्षा दिन के 12.30 बजे समाप्त हुई.
15 जून को शाम छह बजे इन विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया गया. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अन्य विषयों का रिजल्ट एक-दो दिनों में जारी कर दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद तुरंत परीक्षा केंद्र से उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन केंद्र मंगा ली गयी.
15 जून को दिन में मूल्यांकन कार्य पूरा हुआ और शाम में रिजल्ट जारी कर दिया गया. उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के लिए विश्वविद्यालय के बहुद्देश्यीय परीक्षा भवन में मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था. विश्वविद्यालय ने परीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया भी पहले ही पूरी कर ली थी.
रांची विश्वविद्यालय के पीजी का सत्र लगभग एक वर्ष विलंब से चल रहा था. इस वर्ष सत्र नियमित हो जायेगा. विश्वविद्यालय ने 30 जून तक रिजल्ट प्रकाशन की प्रक्रिया पूरा करने का लक्ष्य रखा है. इससे पूर्व विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर तीन का भी रिजल्ट परीक्षा समाप्त होने के दूसरे दिन जारी कर दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola