रांची : दाल, आटा, बाजरा, सरसों तेल हुआ और महंगा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : खाद्य सामग्रियों की कीमतें थम नहीं रही हैं. दाल, आटा, बाजरा और सरसों तेल की कीमत में वृद्धि हो गयी है. सभी प्रकार के दाल में पांच रुपये प्रति किलो की तेजी है. अरहर दाल और मूंग दाल 90 रुपये प्रति किलो से बढ़ कर 95 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है. इसी […]
विज्ञापन
रांची : खाद्य सामग्रियों की कीमतें थम नहीं रही हैं. दाल, आटा, बाजरा और सरसों तेल की कीमत में वृद्धि हो गयी है. सभी प्रकार के दाल में पांच रुपये प्रति किलो की तेजी है. अरहर दाल और मूंग दाल 90 रुपये प्रति किलो से बढ़ कर 95 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है. इसी प्रकार चना दाल और उड़द दाल 65 रुपये प्रति किलो से बढ़ कर 70 रुपये प्रति किलो मिलने लगा है.
दाल के अलावा चना में भी पांच रुपये प्रति किलो की तेजी है. चना 55 रुपये से बढ़ कर 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. ब्रांडेड पैक्ड आटा में भी वृद्धि हो गयी है.
10 किलो वाले आटा पैकेट की कीमत 320 रुपये की जगह 325 रुपये हो गयी है. वहीं बाजरा आटा में भी चार रुपये प्रति किलो की तेजी है. 26 रुपये प्रति किलो मिलने वाला बाजरा आटा 30 रुपये प्रति किलो हो गया है. ब्रांडेड सरसों तेल की कीमत 112 रुपये प्रति लीटर की जगह 115 रुपये प्रति लीटर कीमत हो गयी है. यह कीमत मेन रोड स्थित दुकान की है. क्षेत्रवार कीमतों में अंतर हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










