ePaper

जन्मदिन पर लालू प्रसाद के वार्ड में छाया रहा सन्नाटा, नहीं मिल सके समर्थक

Updated at : 12 Jun 2019 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
जन्मदिन पर लालू प्रसाद के वार्ड में छाया रहा सन्नाटा, नहीं मिल सके समर्थक

रांची : चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को अपना 72वां जन्म दिन मंगलवार को अकेलेपन में रांची के रिम्स अस्पताल में मनाना पड़ा. अस्पताल में लालू के 72वें जन्मदिन पर उनके समर्थकों को मिलने की इजाजत नहीं मिली. अनेक गंभीर बीमारियों से जूझ रहे यादव ने अपना […]

विज्ञापन

रांची : चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को अपना 72वां जन्म दिन मंगलवार को अकेलेपन में रांची के रिम्स अस्पताल में मनाना पड़ा.

अस्पताल में लालू के 72वें जन्मदिन पर उनके समर्थकों को मिलने की इजाजत नहीं मिली. अनेक गंभीर बीमारियों से जूझ रहे यादव ने अपना 72वां जन्मदिन अस्पताल में अकेले मनाया. वह रांची की बिरसा मुंडा जेल में चारा घोटाले के चार विभिन्न मामलों में सजा काट रहे हैं.

लालू को बेहतर इलाज के लिए झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में भर्ती कराया गया है. गिने-चुने लोगों ने यहां केक काटकर लालू का जन्मदिन मनाने की रस्म निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola