अनगड़ा/सिकिदिरी : ग्लोबल वार्मिंग से चिंतित है पूरा विश्व : अर्जुन मुंडा
Updated at : 06 Jun 2019 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

अनगड़ा/सिकिदिरी : विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को बेंती पैना पहाड़ पर 24वें वन एवं पर्यावरण मेला का आयोजन किया गया. मेला में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा करने का तात्पर्य अपनी सुरक्षा से है. आज सारा विश्व ग्लोबल वार्मिंग से चिंतित है. लेकिन चिंता एसी […]
विज्ञापन
अनगड़ा/सिकिदिरी : विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को बेंती पैना पहाड़ पर 24वें वन एवं पर्यावरण मेला का आयोजन किया गया. मेला में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा करने का तात्पर्य अपनी सुरक्षा से है. आज सारा विश्व ग्लोबल वार्मिंग से चिंतित है. लेकिन चिंता एसी कमरों में बैठ कर की जा रही है. यदि हम इसके लिए गंभीर हैं तो हमें गांवों व प्रकृति के नजदीक जाकर इसकी चर्चा करनी होगी.
अभियान का शुभारंभ श्री मुंडा, विधायक रामकुमार पाहन व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने पौधरोपण कर किया. मेला में पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया गया. मेला के आयोजन में मुखिया मानेश्वर मुंडा, कमलाकांत मुंडा, अजय करमाली, बंधन मुंडा, सविता देवी, सुषमा देवी, सत्यदेव मुंडा, विजय मुंडा, मनिया करमाली, मंगलु मुंडा, चंदन भोगता, उमेश बड़ाइक आदि का योगदान रहा.
पिस्कानगड़ी. विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को नगड़ी प्रखंड के बीडीओ अशोक कुमार एवं थाना प्रभारी डॉ संतोष कुमार पांडेय ने प्रखंड परिसर व थाना परिसर में नीम के पौधे लगाये गये. ग्रामीणों को एक-एक पौधा लगाने एवं उसे संरक्षित करने को जागरूक किया गया. मौके पर जिला सतर्कता समिति सदस्य तपेश्वर केसरी, डॉ शाकिर अहमद, दिनेश आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




