रांची : पेइंग वार्ड में इसीजी मशीन टेलीफोन लगाने की मांग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने रिम्स प्रबंधन को पत्र लिखकर पेइंग वार्ड के लिए इसीजी मशीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप को लिखे पत्र में कहा है कि लालू प्रसाद हार्ट के मरीज हैं, उनकी बाइपास सर्जरी हुई है. लालू प्रसाद […]
विज्ञापन
रांची : पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने रिम्स प्रबंधन को पत्र लिखकर पेइंग वार्ड के लिए इसीजी मशीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप को लिखे पत्र में कहा है कि लालू प्रसाद हार्ट के मरीज हैं, उनकी बाइपास सर्जरी हुई है. लालू प्रसाद को समय-समय पर इसीजी कराने की जरूरत पड़ती रहती है, इसलिए इसीजी मशीन उपलब्ध करायी जाये.
पत्र में यह भी लिखा गया है कि पेइंग वार्ड में टेलीफोन की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण किसी भी आपातकाल स्थिति में डॉक्टर को फोन किया जा सके. इसके अलावा बिजली का स्थायी रूप से वैकल्पिक व्यवस्था किया जाये.
जनरेटर से पेइंग वार्ड का कनेक्शन कराया जाये, जिससे आपातकाल मेेें भर्ती मरीजों के इलाज में उपयोग होनेवाले जीवन रक्षक मशीन को चालू किया जा सके. लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉ डीके झा ने बताया कि सभी समस्या की जानकारी पत्र के माध्यम से अधीक्षक को करा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










