रांची़ :ऑटो में बोलेरो ने टक्कर मारी, 13 घायल
Updated at : 03 Jun 2019 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

रांची़ : रांची में काम करने के बाद घर जा रहे 13 मजदूराें से भरे ऑटो (जेएच 01 सिटी-7377) में कर्रा के छाता पुल के समीप एक बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया और सभी मजदूर घायल हो गये़ घटना के बाद बोलेरो चालक भाग निकला. वहीं, घायलों को कर्रा पुलिस […]
विज्ञापन
रांची़ : रांची में काम करने के बाद घर जा रहे 13 मजदूराें से भरे ऑटो (जेएच 01 सिटी-7377) में कर्रा के छाता पुल के समीप एक बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया और सभी मजदूर घायल हो गये़
घटना के बाद बोलेरो चालक भाग निकला. वहीं, घायलों को कर्रा पुलिस ने कर्रा पीएचसी में भर्ती कराया़ दो युवतियों की हालत गंभीर है़ एक को सिर व दूसरे काे पैर में गंभीर चोट लगी है़ अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया़ घटना रविवार रात पौने आठ बजे हुई. ऑटो चालक ने बताया कि वह धीरे-धीरे जा रहा था, तभी तेज गति में पीछे से आ रहे बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी. इस घटना में ऑटो चालक भी घायल हो गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




