चार प्रत्याशियों के विरुद्ध की जा सकती है कार्रवाई
Updated at : 01 Jun 2019 1:17 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची संसदीय सीट से चुनाव लड़नेवाले तीन प्रत्याशियों ने चौथे चरण के खर्च का ब्योरा जमा कर दिया है. अनुवीक्षण कोषांग को दिये गये ब्योरे के अनुसार सबसे अधिक खर्च भाजपा के संजय सेठ ने 42.53 लाख रुपये किया है. दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय ने 34.58 लाख रुपये खर्च किया […]
विज्ञापन
रांची : रांची संसदीय सीट से चुनाव लड़नेवाले तीन प्रत्याशियों ने चौथे चरण के खर्च का ब्योरा जमा कर दिया है. अनुवीक्षण कोषांग को दिये गये ब्योरे के अनुसार सबसे अधिक खर्च भाजपा के संजय सेठ ने 42.53 लाख रुपये किया है. दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय ने 34.58 लाख रुपये खर्च किया है. जबकि निर्दलीय रामटहल चौधरी ने 29.89 लाख रुपये किया है.
चौथे चरण में विद्याधर प्रसाद, अमर कुमार महतो, सिद्धेश्वर सिंह व अंजनी पांडे सहित चार प्रत्याशियों ने अपने खर्च का ब्योरा नहीं सौंपा. बताया जाता है कि इन्हें नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है. 15 जून तक ब्योरा जमा नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब है कि रांची लोकसभा चुनाव में रांची संसदीय क्षेत्र से 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे.
चार चरणों में जमा करना था ब्योरा : रांची संसदीय सीट से चुनाव लड़नेवाले प्रत्याशियों को अपने खर्च का ब्योरा चार चरणों में जमा किया जाना था. पहला ब्योरा 25 अप्रैल को, दूसरा 29 अप्रैल, तीसरा 3 मई के बाद चौथा 29 मई को जमा करने की तिथि निर्धारित थी. इन चार चरणों में प्रत्याशियों को नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक के हुए खर्च का ब्योरा देना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




