पिस्का मोड़ के समीप ट्रांसफार्मर में लगी आग, दो घंटे तक बड़े इलाके की बत्ती गुल
Updated at : 31 May 2019 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पिस्का मोड़ लकड़ी टांड के समीप स्थित ट्रांसफार्मर में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी. इससे अफरातफरी मच गयी. आग की लपटों के कारण दो घंटे से ज्यादा समय तक बिजली की सप्लाई रोक दी गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने पर संबंधित बिजली कार्यालय में लाइन काटने के […]
विज्ञापन
रांची : पिस्का मोड़ लकड़ी टांड के समीप स्थित ट्रांसफार्मर में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी. इससे अफरातफरी मच गयी. आग की लपटों के कारण दो घंटे से ज्यादा समय तक बिजली की सप्लाई रोक दी गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने पर संबंधित बिजली कार्यालय में लाइन काटने के लिए संपर्क करते रहे, लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा था.
आग लगने की सूचना पाकर शाम 6:30 बजे मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मियों की टीम ने स्थानीय लोगों और फायर ब्रिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया. इस दौरान कोई दुर्घटना नहीं हुई, लेकिन पूरा ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल गया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर जाम लगा गया था.
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
मौके पर मौजूद जूनियर लाइन मैन ने बताया कि शॉट सर्किट से ट्रांसफार्मर का रेडियेटर क्षतिग्रस्त हो गया, ऑयल लीकेज के चलते आग तेजी से फैली. वैकल्पिक तौर पर ट्राॅली ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है. खबर लिखे जाने तक लकड़ी टांड का इलाका, टेंट हाउस से पिस्का मोड़ पेट्रोल पंप, मौर्या कॉम्प्लेक्स, सिन्हा कंपाउंड से सटे इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई.
जारी रही बिजली कटौती
गुरुवार को भी राजधानी के कई इलाकों में कटौती जारी रही. आइटीआइ सब स्टेशन से संबंधित कई इलाकों में दिन में कई बार बिजली की कटौती हुई. पिस्का मोड़, दयालनगर, साईं विहार, मधुकम, इंद्रपुरी, सुखेदवनगर, देवी मंडप रोड, इटकी रोड, आइटीआइ बस स्टैंड के आसपास के इलाके, बजरा, कटहल मोड़, पंडरा, बनहौरा, पंचशील नगर समेत अन्य इलाकों में बिजली की आंख मिचौली लगी रही.
सुबह 7:30 बजे चर्च रोड में बिजली खंभे में लगी आग
गुरुवार सुबह 7:30 बजे चर्च रोड सेकंड स्ट्रीट स्थित बिजली खंभे में आग लग गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विभाग को दी. अंततः एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने फोन उठाकर लाइन कटवाया तथा स्थानीय निवासी के सूझ-बूझ से फायर सेफ्टी एवं बालू डाल कर आग पे काबू पाया और बड़ी दुर्घटना टल गयी.
तीन गुना हुईं बिजली की शिकायतें
रांची. राजधानी और आसपास के इलाकों में बिजली संकट गहराने की वजह से हाल के दिनों जेबीवीएनएल के कॉल सेंटर में शिकायतों का अंबार लग गया है. आंकड़े बताते हैं कि साल के शुरुआती महीनों के मुकाबले गर्मी के मौसम में बिजली से जुड़ी शिकायतों में तीन गुना इजाफा हुआ है. फरवरी में उपभोक्ताओं ने अलग-अलग समस्या से जुड़ी 1005 शिकायतें दर्ज करायी थीं.
वहीं मई में शिकायतों की संख्या 3,654 हो गयी है. इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें असमय बिजली कटौती से जुड़ी हैं. इसके बाद बिल पेमेंट और ऑनलाइन भुगतान का नंबर आता है. 28 मई को उपभोक्ताओं द्वारा विभिन्न इलाकों से 36 कॉल महज पावर कट को लेकर दर्ज की गयीं.
समस्या हल होते ही उपभोक्ता को दी जा रही सूचना : विभाग के आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा 3500 शिकायतें मई में दर्ज की गयीं, जिसमें 3000 शिकायतों का निबटारा समय रहते कर लिया गया. जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर की डेटा इंट्री हो चुकी है, उन्हें दर्ज शिकायत के बदले कॉल या एसएमएस के जरिये बिजली फाल्ट, शटडाउन और समस्या के समाधान की सूचना भी दी जा रही है.
टोल फ्री नंबर पर दें समस्या की सूचना : यदि किसी व्यक्ति के पास बिजली समस्या की सूचना है, तो वह टोल फ्री नंबर अथवा जेबीवीएनएल की बेबसाइट पर उपलब्ध संपर्क नंबर पर कॉल कर इसकी सूचना दे सकते हैं.
विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर
 1912 (सेंट्रलाइज संपर्क नंबर)
 1800-123-8745 (वोडाफोन के उपभोक्ताओं के लिए)
 1800-345-6570 (बीएसएनएल के उपभोक्ताओं के लिए)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




