दुष्कर्म के प्रयास का मामला: 11 लोगों का लिया बयान, विधायक प्रदीप यादव से पूछताछ तक नहीं हुई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2019 2:26 AM
रांची : एक महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के नामजद आरोपी विधायक प्रदीप यादव के मामले में देवघर पुलिस अब तक 11 लोगों का बयान ले चुकी है. लेकिन इस मामले में प्राथमिकी के 27 दिनों बाद भी विधायक से पूछताछ करने की जहमत तक पुलिस ने नहीं उठायी है. उन्हें पूछताछ […]
रांची : एक महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के नामजद आरोपी विधायक प्रदीप यादव के मामले में देवघर पुलिस अब तक 11 लोगों का बयान ले चुकी है. लेकिन इस मामले में प्राथमिकी के 27 दिनों बाद भी विधायक से पूछताछ करने की जहमत तक पुलिस ने नहीं उठायी है. उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस तक नहीं दिया गया है.
जबकि इस तरह के मामलों में पुलिस जांच पूरी करने से पहले ही आमलोगों को गिरफ्त में ले लेती है. इस मामले में पीड़िता ने 20 अप्रैल को कुंडा के होटल शिव सृष्टि पैलेस में घटना की बात प्राथमिकी में कही है. प्राथमिकी तीन मई को दर्ज की गयी. इसके बाद पुलिस उक्त होटल पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










